दिल्ली दर्पण
सच्चाई भी · अच्छाई भी
नई दिल्ली में सार्वजनिक शौचालयों की देखरेख के लिए एनडीएमसी अधिकारियों ने संभाला जिम्मा, 346 यूनिट्स लीं गोद
राजधानी के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बने सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और व्यवस्था सुधारने के लिए एनडीएमसी ने सीधी निगरानी योजना शुरू की है।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के वरिष्ठ अधिकारियों और परिषद सदस्यों ने लुटियंस दिल्ली क्षेत्र में स्थित 346 सार्वजनिक शौचालयों को सीधी निगरानी के लिए गोद लिया है। निकाय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह कदम निजी ठेकेदारों द्वारा संचालित शौचालयों के रखरखाव और प्रबंधन पर सरकारी नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। यह पहल परिषद के 'स्वच्छ, हरित और प्रगतिशील नई दिल्ली' विजन का हिस्सा है, जिसमें पारदर्शिता और नागरिक सुविधाओं पर जोर दिया गया है।
एनडीएमसी के अनुसार, चिन्हित किए गए ये सभी 346 सार्वजनिक शौचालय परिषद क्षेत्र के अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर स्थित हैं। इनमें पर्यटकों, स्थानीय निवासियों और आम जनता की सुविधा का ध्यान रखा गया है। इन स्थानों में कनॉट प्लेस का इनर और आउटर सर्कल, जनपथ मार्केट, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन, संसद मार्ग, लोधी कॉलोनी और बंगला साहिब रोड जैसे प्रमुख इलाके शामिल हैं।
इस योजना के तहत एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी और परिषद सदस्य नियमित रूप से इन शौचालयों का औचक और नियमित निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को तुरंत दुरुस्त कराने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सार्वजनिक सुविधाओं में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर लगाम कसी जा सके और व्यवस्था को सुचारू रखा जा सके।
परिषद सदस्य अनिल वाल्मीकि ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सार्वजनिक शौचालय केवल कागजों पर या नाम के लिए उपलब्ध न हों, बल्कि वे पूरी तरह सुरक्षित और उपयोग के अनुकूल भी रहें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की सीधी निगरानी से जवाबदेही तय होगी और जमीनी स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सकेगा।
अमेरिका: वॉशिंगटन डीसी में गोलीबारी के दौरान किशोर की मौत, हमलावर की तलाश में जुटी पुलिस
दक्षिण-पूर्वी वॉशिंगटन डीसी के मिनेसोटा एवेन्यू में मंगलवार सुबह हुई गोलीबारी में एक किशोर की जान चली गई।
नई दिल्ली में म्यूनिख लीडर्स मीटिंग का आयोजन, वैश्विक भू-राजनीति और सुरक्षा सहयोग पर जुटे दिग्गज
विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में भारत समेत विभिन्न देशों के प्रतिनिधि अहम अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर कर रहे हैं मंथन।
गुरुग्राम में दुष्कर्म के झूठे केस की धमकी देकर 90 लाख ऐंठने वाली युवती गिरफ्तार
डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद साथी को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने की आरोपी युवती को गुरुग्राम पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा।

पत्नी की हत्या के मामले में 'अमेरिकन आइडल' के पूर्व प्रतियोगी कालेब फ्लिन को बिना पैरोल उम्रकैद की सजा
ओहायो की अदालत ने पादरी और पूर्व 'अमेरिकन आइडल' प्रतियोगी कालेब फ्लिन को पत्नी एशले फ्लिन की जघन्य हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास सुनाया।
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत ₹50 करोड़ की हेरोइन जब्त, लखनऊ में अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़
- बेगमपुर से हुई कार्रवाई की शुरुआत ,भगोड़ा सप्लायर सोनीपत से गिरफ्तार
मेरठ के चंद्रलोक में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का हुआ भावपूर्ण मंचन

मेरठ के चंद्रलोक इलाके में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का सजीव और भावपूर्ण वर्णन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर उपस्थित रहे।
कथा व्यास आचार्य जनार्दन तिवारी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि माता रुक्मिणी ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना सर्वस्व मानकर उनकी शरण ली थी। जब भक्त सच्चे भाव से भगवान को याद करता है, तो ईश्वर उसकी प्रार्थना को कभी अनसुना नहीं करते। इसी क्रम में भक्त की पुकार स्वीकार करते हुए श्रीकृष्ण विवाह से पूर्व उन्हें मंदिर से अपने साथ ले गए थे।
नोएडा: 43वीं मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान, पुलिस जांच में कर्ज और पारिवारिक तनाव का खुलासा
गुरुग्राम निवासी 28 वर्षीय संभव जैन ने नोएडा के सुपरनोवा कॉम्प्लेक्स में उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे 3 करोड़ की एलिमोनी के दावों को नकारा।
गाजियाबाद: क्लीनिक पर गलत इलाज से गर्भवती महिला की मौत का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में पेट की सफाई के दौरान नस कटने का आरोप, दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम।
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास हादसा, ट्रक से कुचलकर बाइक टैक्सी चालक की मौत
द्वारका एक्सप्रेसवे अंडरपास के समीप पहले टेंपो की टक्कर और फिर ट्रक की चपेट में आने से 26 वर्षीय बाइक चालक की मौके पर ही जान चली गई।
मेरठ: पति ने दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी को कार के बोनट पर 100 मीटर तक दौड़ाया, दो गिरफ्तार
मेरठ के लोहियानगर में पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी ने रोकने का प्रयास किया, पुलिस ने जानलेवा हमले का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा।
पानीपत: नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम, समाज से की सक्रिय सहयोग की अपील
पानीपत पुलिस की टीम ने लालबत्ती और रेलवे रोड फ्लाईओवर के पास जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
दिल्ली में 45 जेजे क्लस्टरों का होगा इन-सीटू पुनर्वास, डीडीए ने शुरू की 21 हजार परिवारों के लिए प्रक्रिया

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने राजधानी की 45 झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों के इन-सीटू पुनर्वास की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। इस योजना के दायरे में करीब 21,229 परिवार आएंगे, जिससे लगभग एक लाख से अधिक नागरिकों को पक्के मकान मिलने की उम्मीद है। इस कदम से न केवल झुग्गीवासियों को उनके मौजूदा स्थान पर बेहतर आवास मिलेगा, बल्कि अतिरिक्त आवासीय और वाणिज्यिक निर्माण के लिए जमीन भी उपलब्ध होगी।
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: 26 राउंड गोलियां चलीं, दो शातिर घायल होकर गिरफ्तार
दिल्ली में खाकी का कड़ा वार: मुठभेड़ में घायल हुए 2 इनामी बदमाश, बुलेटप्रूफ जैकेट से बची दो पुलिसकर्मियों की जान
दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन मिलाप': आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने बवाना से लापता 15 साल की बच्ची को सकुशल बरामद किया
- पुलिस टीम की मेहनत से मिली सफलता , टीम में शामिल पुलिसकर्मी
पानीपत के सिविल अस्पताल में जहरीला पदार्थ निगलने से यूपी की महिला की मौत, मानसिक तनाव में थी पीड़िता
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली चार बच्चों की मां ने मानसिक परेशानी के चलते कीटनाशक खाया, पानीपत में इलाज के दौरान तोड़ा दम।
गाजियाबाद: स्कूली छात्राओं ने फूलों से बनाई 108 मीटर लंबी रंगोली, स्वच्छता का दिया संदेश
गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय परिसर में छात्राओं ने सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राकृतिक फूलों से 108 मीटर की रंगोली तैयार की।
दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ बढ़ा प्रदूषण का डर, लोगों ने शुरू की बचाव की तैयारी
राजधानी में शनिवार को औसत एक्यूआई 171 दर्ज हुआ, वहीं स्मॉग से बचने के लिए नागरिकों ने दिल्ली छोड़ने और इंडोर रहने की योजना बनाई।
गुरुग्राम को बताया ग्लोबल सिटी: पीएम मोदी ने हरियाणा के विधायकों को दिया विकास और जनसंवाद का मंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में हरियाणा के सभी 48 भाजपा विधायकों के साथ बैठक कर गुरुग्राम समेत पूरे प्रदेश के विकास और ग्रामीण जनसंवाद की रूपरेखा तय की।
फरीदाबाद में नहाने के बाद तौलिया टांग रहे 11वीं के छात्र की करंट लगने से मौत
न्यू भारत कॉलोनी में शनिवार सुबह परीक्षा देने की तैयारी कर रहा 19 वर्षीय छात्र बाथरूम में करंट की चपेट में आ गया।
सोनीपत के सिसाना गांव में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संपन्न
खरखौदा के सिसाना गांव में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पोषण और बालिका सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिया गया।
