Monday, September 30, 2024
spot_img
Home Blog Page 1510

मनोहर लाल खट्टर का ऐलान : कैदियों की सजा में माफ होंगे 30 दिन

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/XyuQWMjwODU”]https://youtu.be/XyuQWMjwODU[/bs-embed]

फरीदाबाद-विनोद वैष्णव
हरियाणा सरकार ने अपने तीन साल पुरे होने पर फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद कैदियों को कई ख़ास तोहफे दिए। एक तो ओपन जिम और दूसरा सबसे ख़ास यहाँ के सभी कैदियों की 30 दिन की सजा माफ़। हरियाणा के फरीदाबाद में छठ मानाने नीमका जेल में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ये भी ऐलान किया की अब जेल में बंद कैदियों के नाम पहले की तरह उनके पिता के नाम से नहीं बल्कि उनके गावं और उनके मोहल्ले के नाम से आवाज देकर बुलाया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने गीता संस्कार केंद्र की भी शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने जेल में बंद सभी कैदियों को गीता पढ़ने और श्रीमद भगवत गीता पढ़कर उससे प्रेरणा लेने की भी सलाह दी ताकि कैदियों में बदले की भावना शांत हो और वो अच्छे कार्यों में लग जाये। हरियाणा की खट्टर सरकार कैदियों की मानसिकता में बदलाव चाहती है। खट्टर ने इस इस मौके पर ऐलान किया की वो इस तरह की सुविधा और आयोजन प्रदेश के हर जेल में शुरू होंगे। खट्टर सरकार के इस फैसले से प्रदेश के जेलों में बंद कैदियों के लिए तो ख़ुशी की बात है लेकिन सरकार की इस निति और नियत का असर प्रदेश में क्या होगा ये देखना अभी बाकी है।

वजीरपुर में छठ पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/zZEv9V5waas”]https://youtu.be/zZEv9V5waas[/bs-embed]

वजीरपुर-अंशुल त्यागी
दिवाली के 6 दिन बाद मनाये जाने वाले पूर्वांचल वासियों के सबसे बड़े त्यौहार छठ की धूम वज़ीरपुर में भी कम नहीं होती वज़ीरपुर में मुनक नहर के किनारे हज़ारों लोगों ने छठ पूजा की और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। वज़ीरपुर और इसके पास हज़ारों की संख्या में पूर्वांचल वासी रहतें है और नहर किनारे छठ मैया की आराधना करते है। इस वर्ष भी वज़ीरपुर प्रेमवाड़ी के पास स्थानीय विधायक निगम पार्षद ने सफाई के इंतजाम के साथ साथ सुरक्षा और व्यवस्था की पूरी तैयारी की थी। स्थानीय निगम पार्षद विकास गोयल अपनी टीम के साथ कई दिन से साफ सफाई और सुवधाओं का जायजा ले रहे थे। पूर्वांचल के लोग देश दुनिया में कहीं भी रहे अपनी संस्कृति और संगीत से भी पुरे मन से जुड़े होते है। इसी को ध्यान में रखते हुए यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी इंतजाम किया गया था। इन सारी व्यवस्थाओं से स्थानीय लोग और छठ मैया के भक्त भी बेहद खुश नजर आये और अपने निगम पार्षद और विधायक का धन्यवाद किया। दिल्ली में छठ का पर्व पिछले कुछ सालों से बेहद पॉपुलर हो रहा है। यही वजह है की दिल्ली सरकार ने भी छठ पर श्रदालुओं के लिए विशेष इंतजाम किये और साथ साथ छठ पर सरकारी छुट्टी का भी ऐलान कर दिया। हर पार्टी इस मौके पर बढ़-चढ़कर भाग लेती है क्योंकि छठ मैया के आशीर्वाद का मतलब है दिल्ली के पूर्वांचल वोटरों का आशीर्वाद जिसे लेने का मौक़ा कोई नेता छोड़ना नहीं चाहता।

शालीमार बाग हत्याकांड:पुलिस का खुलासा-पति ने ही पत्नी को मारी थी गोली

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/yiZ_98spJac”]https://youtu.be/yiZ_98spJac[/bs-embed]

दिल्ली- योगेंद्र कुमार
नार्थ वेस्ट जिले के शालीमार बाग़ में हुई महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। 25 अक्टूबर को तड़के हुई प्रिया की ह्त्या उसके ही पति पंकज ने गोली मार कर की थी। नार्थ वेस्ट जिला पुलिस ने ह्त्या के दूसरे ही दिन इस सनसनी खेज ह्त्या का खुलासा कर दिया। पंकज की प्रिया से दूसरी शादी की थी और वो प्रिया से छुटकारा पाना चाहता था। इसके लिए उसने ये साजिश रची और पत्नी की ह्त्या कर उसका इल्जाम कुछ ऐसे लोगों पर लगाया जिनसे उसका लेन देन था। मकसद साफ़ था कि इसके बाद पंकज न केवल प्रिया से छुटकारा पा सकता था बल्कि लेनदारों पर इल्जाम लगाकर उनसे भी पीछा छुड़ा सकता था। पंकज ने योजना तो बहुत अच्छी बनाई लेकिन पहले दिन से ही उसके कहानी में प्रेस और पुलिस ने शक पैदा कर दिया। इस शक के आधार पर जांच की गयी तो पंकज से पूछताछ हुयी तो उसने कबूल कर लिया की ह्त्या उसी ने की है। पंकज ने ह्त्या का शक जिन लोगों पर लगाया और जिस तरह से ह्त्या हुयी वो कहानी शक पैदा करने वाली थी। कई सवाल थे जो इस कहानी को शुरू से ही शक की नजर से देख रहे थे। सवालों के जवाब जब पंकज से मांगे गए तो वो टूट गया और उसने अपने गुनाह कबूल कर लिए। बेशक पुलिस को शुरुआती सवालों के जवाब मिल गए हो , लेकिन अभी ऐसे सवाल बाकी थे जिन पर वो मीडिया के सामने बगल में झांकते नजर आये। क्या लेनदेन को लेकर जिन धमकियों की बात पुलिस कर रही थी वो सही थी ? पंकज ने क्या अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया था ? वो रिवाल्वर कहाँ से लाया? पुलिस को सभी सवालों के जवाब मिल गए लेकिन अभी कई ऐसे सवाल है जिनका जवाब अभी पुलिस के पास नहीं है और वो आगे जांच की बात कर रही है।

योगी आदित्यनाथ पहुंचे ताजमहल, सफाई अभियान की शुरुआत की

[bs-embed url=”https://youtu.be/uiL_w7rm_m0″]https://youtu.be/uiL_w7rm_m0[/bs-embed]

दिल्ली- राकेश चावला
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आगरा दौरे पर पहुंचे। सीएम ने वहां विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दौरा किया। योगी ताजमहल में करीब 30 मिनट तक रहे। उन्होंने परिसर में झाड़ू लगाई और कई योजनाओं की शुरुआत कीयोगी ने ताजमहल के भ्रमण के दौरान यमुना की सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने यहां पर आए विदेशी सैलानियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। ताजमहल के बाहर समर्थकों ने योगी-योगी के नारे भी लगाए। CM योगी ने ताज महल पश्चिमी गेट पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। योगी ने ताज परिसर में झाड़ू लगाई, इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। योगी ने कई योजनाओं का निरीक्षण किया और रबर बैराज के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने 141 करोड़ की लागत से बन रहे मुगल म्यूजियम का भी निरीक्षण किया। झाड़ू लगाने के बाद सीएम योगी शाहजहां पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने शाहजहां पार्क के पुनर्जीविकरण और आगरा किला- ताज महल के बीच पैदल पथ के विकास योजना का शिलान्यास किया।

दिल्ली पुलिस ने सुलझाई मर्डर की गुत्थी

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/XqAWUE-q_3k”]https://youtu.be/XqAWUE-q_3k[/bs-embed]

दिल्ली- राकेश चावला
पुलिस की गिरफ्त में खड़ा ये वही शक्स है जिस पर बीते कुछ दिन पहले रोहित पाल नाम के युवक की हत्या करने का आरोप है। पुलिस की माने तो रोहित पाल नाले पर खडा था तभी रवि सोलंकी नाम का युवक बाइक पर वहां से गुजर रहा था। रोहित ने उसकी बाइक रुकवा कर बीयर के पैसे मांगे। उसने मना किया तो उसने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। इस पर दोनों में कहासुनी हुई और फिर रवि ने अपने पास अवैधरुप से रखी देशी पिस्टल से रोहितपाल को गोली मार दी। वहीं रवि सोलंकी की माने तो रोहित पाल जब भी उसे मिलता था उससे पैसे मांगता था, जिससे वो परेशान हो चुका था। वहीं पुलिस की माने तो रोहित और रवि दोनों पहले एक साथ काम करते थे और क्राइम की कई वारदातों में अन्य दो साथियों के साथ शामिल रहे हैं। जिले में लगातार हो रही हत्या की वारदातों से लोगों ने पुलिस सुरक्षा पर सवालिया निशान उठाने शुरू कर दिए थे लेकिन रोहित पाल हत्या के खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।