Sunday, September 29, 2024
spot_img
Home Blog Page 1514

गुजरात चुनाव में केवल मजबूत सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/osJO-0Kh6N8″]https://youtu.be/osJO-0Kh6N8[/bs-embed]

पिछले कुछ चुनावों के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी बहुत संभल कर चल रही है शायद यही वजह है की अभी नवम्बर में होने जा रहे हिमाचल चुनाव से जहाँ पार्टी दूरी बना रही है वहीँ गुजरात में भी केवल 50 ही सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रही है। इसके लिए पार्टी ने गुजरात में चुनाव कमेटी का गठन कर दिया है और आगामी 17 नवम्बर को बड़े रोड शो के साथ चुनाव प्रचार की शुरुआत करेगी। साथ ही गोपाल राय का कहना है की गुजरात में पार्टी ने कुछ क्राइटेरिया तय किये है जिनके अनुसार वो मजबूत सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। पार्टी का ये फैसला साफ़ संकेत देता है कि आम आदमी पार्टी अब जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है। दिल्ली में सत्ता आते ही उसने लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार दिए थे लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पंजाब और गोवा के चुनाव में भी उसे निराशा ही हाथ लगी। दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी हाल यही रहा। लिहाज़ा अब वो गुजरात में मजबूत सीटों पर चुनाव लड़कर एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाना चाहती है। गुजरात में हुए इस फैसले से तो यही लगता है कि आम आदमी पार्टी अपनी शक्ति और क्षमता बचाकर रखना चाहती है।

छठ के त्यौहार से जुड़ी 10 खास बातें

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/YkTjw0RmIL4″]https://youtu.be/YkTjw0RmIL4[/bs-embed]

छठ मुख्य रूप से बिहार में मनाई जाती है लेकिन इसे मनाने वाले मुंबई से लेकर दिल्ली और पश्चिम बंगाल से उत्तर प्रदेश तक काफी संख्या में हैं। छठ पर्व का इंतजार कई लोग साल भर करते हैं और बिहार में तो पूरा परिवार इस मौके पर इकट्ठा होता है। इस त्यौहार में परिवार के ज्यादातर सदस्य भाग लेते हैं। छठ पर्व की 10 खास बातें जिन्हे जानना बेहद जरूरी है छठ शब्द का मतलब 6 होता है और ये त्यौहार दिवाली के ठीक 6 ठे दिन मनाया जाता है। छठ के बारे में कहा जाता है कि ये एकमात्र ऐसा पर्व है जिसमें न सिर्फ उगते सूर्य को बल्कि, डूबते सूर्य की भी पूजा की जाती है। छठ 4 दिनों का त्योहार होता है ऐसी मान्यता है कि 14 साल के वनवास से लौटने के बाद भगवान राम और सीता ने छठ के दौरान उपवास रखा था और सूर्य की पूजा की थी इसी के बाद से हिन्दू इस त्योहार को मनाने लगे। छठ पूजा को प्रतिहार, डाला छठ, छठी और सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। जीवन के लिए उत्तरदायी सूर्य की पूजा न सिर्फ भारतीय संस्कृति में बल्कि दुनिया की दूसरी संस्कृतियों में भी देखने को मिलती है।एक अन्य मान्यता ये भी है कि पांडवों को अपना राज्य वापस पाने में छठ पूजा से मदद हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि द्रौपदी ने भी छठ पर सूर्य की पूजा की थी। छठ में हमेशा पानी में खड़े होकर व्रती अर्घ्य डालते हैं।कई बार नदी के किनारे, लेकिन कई मौकों पर पोखर और कृत्रिम जलाशयों में भी व्रती अर्घ्य डाला जाता है।छठ पूजा में कई तरह के पकवान और फलों को सूर्य को अर्पित किया जाता है।

बिग बॉस में ढिंचैक पूजा की एंट्री,अब सलमान छोड़ देंगे शो !

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/DkgilsJsjSw”]https://youtu.be/DkgilsJsjSw[/bs-embed]

ढिंचैक पूजा बिग बॉस के घर का हिस्सा बनेंगी या नहीं, इससे जुड़ी तमाम अटकलों के बीच रविवार को पूजा ने बिग बॉस के घर में एंट्री कर ही ली। उन्हें बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री बिग बॉस के सीजन-11 में शामिल किया गया है हालांकि उन्हें घर में इनवाइट करते हुए सलमान खान ने जिस तरह काफी लंबी और गहरी सांस ली, उससे ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं था कि वो इस एंट्री से कुछ ज्यादा खुश नहीं हैं। इसके बाद जब उन्होंने ढिंचैक पूजा का पॉपुलर गाना सेल्फी मैंने ले ली आज सुना, तो उन्होंने पूछा कि ऑडियंस ने इस गाने को कैसे हिट कर दिया है? फिर उन्होंने बात को संभालते हुए कहा कि इसे हिट नहीं, सुपरहिट होना था। वैसे बिग बॉस के हर सीजन में एक वक्त ऐसा जरूर आता है, जब सलमान खान कहते हैं कि वो ये शो छोड़ रहे हैं इसका अगला सीजन होस्ट नहीं करेंगे। बिग बॉस 8 में भी ऐसा हुआ था, सीजन-9 और सीजन-10 में सलमान को ऐसा कहते सुना गया। हालांकि इन तीनों सीजन में सलमान लगातार शो होस्ट करते आ रहे हैं। मगर बिग बॉस के सीजन-11 में भी वो वक्त काफी जल्दी आ गया, जब सलमान ने घोषणा की कि ये उनका आखिरी सीजन है। ऐसा हुआ ढिंचैक पूजा की एंट्री के बाद। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ढिंचैक पूजा की घर में एंट्री होने से पहले उन्होंने ढिंचैंक पूजा के गाने सुने और वो ये कहने से खुद को रोक नहीं पाए कि ये बिग बॉस में उनका आखिरी सीजन है। अब देखना होगा कि ढिंचैक पूजा की बिग बॉस के घर में एंट्री और क्या-क्या नजारे दिखाती है।

फरीदाबाद में महिला के साथ हुई छेड़खानी की वारदात

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/zdw4suQwMuQ”]https://youtu.be/zdw4suQwMuQ[/bs-embed]

फरीदाबाद -जयप्रकाश भाटी
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में छेड़खानी जैसे मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। साथ ही पीड़ितों का पुलिस पर कार्यवाही ना करने का आरोप कहीं न कहीं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। मामला फरीदाबाद के राजू नगर इलाके का है जहां दिवाली की रात एक महिला के घर में एक बदमाश घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की वहीं जब महिला का पति उसे बचाने आया तो युवक ने महिला के पति की भी पिटाई कर दी। महिला के मुताबिक उसने जैसे तैसे करके अपनी अस्मत बचाई और पुलिस को फोन किया लेकिन महिला के मुताबिक पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के आरोपी को छोड़ दिया। साथ ही पीड़ित ने पीएम मोदी से भी इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पूरे मामले को सुनकर क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा मौके पर पहुंची और मामले में संज्ञान लिया। सीमा त्रिखा ने तुरंत एसएचओ को फोन लगाकर कार्यवाही करने के आदेश दिए और कहा कि बीजेपी सरकार में महिलाओं के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मनोज तिवारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

[bs-embed url=”https://youtu.be/RuJYtjBnZYM”]https://youtu.be/RuJYtjBnZYM[/bs-embed]

दिल्ली-राकेश चावला
दीपावली पर्व से ठीक छ : दिन बाद आने वाली छठ पूजा का पूर्वांचल के लोगो के लिए विशेष महत्त्व होता है। इस दौरान यमुना पर घाटों का निर्माण भी किया जाता है। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दूसरा पुस्ता सोनिया विहार के छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां स्वच्छता में लगे पूर्वी दिल्ली नगर निगम कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं सहित सफाई के लिए श्रमदान भी किया मनोज तिवारी मौके पर पहुंचे भाजपा के पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मचारियों द्वारा इकट्ठे किए गए कूड़े को छठ घाटों से हटाकर ट्रैक्टर ट्रॉली और ऑटो टिपर में डाला। वहीं मनोज तिवारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की स्वच्छता के बगैर छठ पूजा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का ये श्रमदान और सहयोग छठ पूजा तक जारी रहेगा और कार्यकर्ता जगह-जगह पर बिना सरकार की सहायता लिए छठ सेवा के शिविर लगाकर छठ घाटों पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे।