Sunday, September 29, 2024
spot_img
Home Blog Page 1517

मनोज तिवारी पर भड़के लोग ,फूंका पुतला

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/3ezb9niEYoU”]https://youtu.be/3ezb9niEYoU[/bs-embed]

दिल्ली- राकेश चावला
पूर्वी निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल के 8 वें दिन भजनपुरा पेट्रोल पंप पर सेंकडो की संख्या में इकट्ठा होकर यमुना विहार स्थित उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के कार्यालय की ओर कूच किया । प्रदर्शनकारियों ने मनोज तिवारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतले लेकर जुलूस के रूप में मनोज तिवारी के कार्यालय पहुंचे। इस प्रदर्शन में महिला कर्मचारी भी भारी संख्या में मौजूद रही। कार्यालय के समीप ही मौके पर भारी पुलिस बल बैरिगेट्स लगाए तैनात था लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिगेट्स तोड़ने की भी कोशिश की। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए एम सी डी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा कि निगम चुनावो से पहले मनोज तिवारी ने निगम कर्मियों से वादा किया था कि तीनों निगमो को एक कर देंगे, और केंद्र सरकार से सीधे तौर पर निगमों को फण्ड मुहैय्या कराएंगे लेकिन ऐसा करने में अभी तक नाकाम रहे है। अध्यक्ष ने ऐलान किया है जब तक बकाया एरियर, पेंशन, मेडिकल कैशलेस कार्ड, नियमतिकरण जैसी मांगे पूरी नही होंगी ये हड़ताल जारी रहेगी।

दिवाली पर निगम पार्षद की अनूठी पहल, किया कर्मचारियों का सम्मान

[bs-embed url=”https://youtu.be/I94VnWIFsHk”]https://youtu.be/I94VnWIFsHk[/bs-embed]

पूठ खुर्द वार्ड -अभिजीत ठाकुर
दिवाली पर हर कोई अपने घर सजाता है और अपने अपनों में उपहार भी बाँटता है लेकिन पूठ खुर्द वार्ड -31 N की निगम पार्षद अंजू देवी और उनके पती अमन कुमार ने जो पहल की वो एक नये और सकारात्मक सामजिक सामंजस्य की शुरुआत भी है। भाजपा पार्षद और उनके पति जब अपने क्षेत्र के सैंकड़ों निगम सफाई कर्मचारियों और हॉर्टिकल्चर कर्मचारियों के बीच दिवाली के तोहफे देने पहुँचे तो इन कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान थी। इनमें से कुछ कर्मचारियों को अच्छे काम के लिये सम्मानित भी किया गया। ये अपने आप में पहली और बड़ी पहल है जब कोई जनप्रतिनिधि खुद चलकर कर्मचारियों के पास पहुंचा हो और उनके बीच उपहार बाँट कर उन्हें सम्मान दिया हो। पूठ खुर्द स्थित कार्यालय से अंजू और अमन कुमार ने इसकी शुरुआत की और उसके बाद गाँव प्रह्लादपुर , शाहबाद और बरवाला में भी उपहारों के साथ कर्मचारियों के बीच पहुँचे। बदले में कर्मचारियों ने भी अपने जनप्रतिनिधि का पूरा सम्मान किया। खुशियों के त्यौहार दिवाली को , दूसरों के लिये भी खुशगवार बनाने का ये अंदाज़ वाकई युवा और नायाब है। निगम पार्षद और उनके पति उपहार के साथ साथ कर्मचारियों से संवाद भी करते दिखे और उनको और बेहतर कार्य करने के लिये प्रेरित भी किया। इनमें से ज्यादातर कर्मचारी एक या दो दशक से भी ज्यादा से निगम की नौकरी कर रहे हैं , लेकिन आज तक उनको इस तरह का सम्मान किसी भी नेता या पार्षद से नहीं मिला। इस तरह की सकारात्मक राजनीति और कर्मचारियों को सम्मान देने की खास पहल को पूठ खुर्द क्षेत्र के लोगों ने भी सराहना की।

रोहिणी सेक्टर-17 से चोरी हुई गाड़ी ,GPS से मेरठ में मिली लोकेशन

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/d94PKE8Zwyc”]https://youtu.be/d94PKE8Zwyc[/bs-embed]

रोहिणी -योगेन्द्र कुमार
दिल्ली में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली के रोहिणी सैक्टर-17 से रात को घर के बाहर से एक गाड़ी चोरी हुई जिसकी तस्वीर पास ही में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। हालांकि गाड़ी में जीपीएस लगा हुआ था जिसके कारण गाड़ी की लोकेशन का पता लगाया गया और वो मेरठ में पाई गई लेकिन पीड़ित और पड़ोसियों के मुताबिक इस इलाके में पिछले काफी दिनों से चोरी की वारदातें हो रही हैं जिसके कारण लोगों के अंदर भय का माहौल है।

दो नेताओं का आपसी विवाद और प्यासी मर रही जनता

[bs-embed url=”https://youtu.be/BFdIQC0K1e4″]https://youtu.be/BFdIQC0K1e4[/bs-embed]

फरीदाबाद -जयप्रकाश भाटी
सड़क पर बैठे लोग फरीदाबाद विधानसभा इलाके के लोग है इनका आरोप है कि दिवाली का मौका है घरो में साफ -सफाई चल रही है लेकिन उनके यहाँ पिछले एक महीने से पानी नहीं आ रहा है , पानी की समस्या झेल रहे लोगो की माने तो इसकी शिकायत वह लोग अपने विधायक और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से लेकर पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से कर चुके है लेकिन उनकी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महीने से पानी न आने से अब लोगों की समस्या और गहराने लगी है। लोग मजबूरी में रोज 700/800 रूपये खर्च कर टेंकर से पानी मंगा कर अपनी जरूरतें पूरा कर रहे है। उनका आरोप है कि उनके विधानसभा में दो- दो मंत्री है लेकिन दोनों में आपसी मतभेद है उनके मतभेद के चलते वह लोग शिकार हो रहे है जिससे परेशान होकर उन लोगो ने सड़क जाम की है उनकी मांग है की उन्हें जल्द से जल्द पानी दिया जाए यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो लोग जान भी दे देंगे। सड़क पर जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारी कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आये और केवल ये कह कर निकल लिए की जल्द समया का समाधान हो जाएगा। नगर निगम के अधिकारियो ने आश्वासन दिया है और कहा है की आगे से पानी की समस्या नहीं रहेगी इसी आश्वासन के चलते लोगों ने जाम खोला है।

गरीब और असहाय बच्चों को मिला दिवाली का गिफ्ट

0

[bs-embed url=”https://youtu.be/v1a3griOiZA”]https://youtu.be/v1a3griOiZA[/bs-embed]

हरिद्वार -अलोक शर्मा
हरिद्वार में गरीब और असहाय बच्चों को पहली बार पिज्जा खाने और शॉपिंग माल घुमने के साथ साथ एयरकंडीशनिंग हाल में फिल्म देखने का मौका मिला। एक संस्था ने 45O अनाथ और गरीब बच्चों को अमीर बच्चों तरह दिवाली के मौके पर खुशियाँ दी , संस्था के अध्यक्ष ने बताया की उन्होंने झुग्गी झोपड़ी अनाथालय आदि से इन बच्चों को शॉपिंग माल में दिवाली के मौके पर पटाखे ,मिठाई ,पिज्जा और मनोरंजन के लिए एक फिल्म भी दिखाई है। उनका मानना है कि गरीबों को भी हम इंसान समझे उनका भी मान सम्मान होना चाहिए।