Friday, April 19, 2024
spot_img
Home Blog Page 1580

जनता की राय में वार्ड नंबर 52 के पार्षद पास

[bs-embed url=”https://youtu.be/DUN2z4M2Ckc”]https://youtu.be/DUN2z4M2Ckc[/bs-embed]

दिल्ली एनसीआर के नंबर वन वेब न्यूज़ चैनल चला रहा है आपके ग़ाज़ियाबाद में स्पेशल सीरीज जिसका नाम है ‘दर्पण झूठ न बोले’. निगम चुनाव से पहले दिल्ली दर्पण टीवी ले रहा है वार्डों का जायजा और हम जान रहे हैं जनता की राय। दर्पन झूठ न बोले में आज दिल्ली दर्पण टीवी की टीम पहुँची है गाजियाबाद के वार्ड नंबर 52 में …इस वार्ड में न्यू विजय नगर इलाके के A ब्लॉक के अलावा शिवपुरी और मवई का इलाका पड़ता है… यहाँ से पार्षद है रास्ट्रीय लोक दल के सुल्तान सिंह खारी … तो आइये जानते हैं कितने संतुष्ट हैं वार्ड 52 के लोग अपने निगम पार्षद के काम से। यहाँ पिछले 5 साल में काफी काम हुए लेकिन अभी भी कुछ कामो को लेकर लोग अपने पार्षद से खुश नहीं हैं । .. इनका कहना है की साफ़ सफई के लिहाज़ से जितना काम होना चाहिए था वो नहीं हुआ। हालाँकि खुद सुल्तान सिंह भी कुछ कमियाँ मानते हैं…लेकिन जहाँ तक सवाल है शिवपुरी के नाले का तो उसको लेकर पार्षद महोदय ने साफ़ किया की उस नाले का काम खुद इलाके के लोगो ने रुकवाया है…इसके लिए वो जिम्मेदार नहीं है। जनता की राय से ये साफ़ है की वार्ड नंबर 52 में कुछ काम हुए है… ज्यादातर लोग अपने निगम पार्षद से खुश हैं तो कुछ कामो को लेकर उन्हें शिकायत भी है…लिहाजा इलाके के लोगो ने अपने पार्षद को 10 में से 7 नंबर दिए… दिल्ली दर्पण टीवी की पड़ताल में वार्ड -52 के निगम पार्षद पास हुए। अपने क्षेत्र और आस पास की सभी ख़बरों के लिये लॉग ऑन करें दिल्ली दर्पण टीवी डॉट कॉम , आप दिल्ली दर्पण टीवी को यूट्यूब पर सब्सक्राइब करना ना भूलें , साथ ही आप दिल्ली दर्पण को फेस बुक पर लाइक और फॉलो भी कर सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण सुझाव आप हमें कमेंट , व्हाट्सएप्प या ईमेल के जरिये भेज सकते हैं।

रेहान रासदेव बने मिस्टर इंडिया

[bs-embed url=”https://youtu.be/urNq2meilR4″]https://youtu.be/urNq2meilR4[/bs-embed]

एक ओर जम्मू कश्मीर में युवा वर्ग सेना और देश के खिलाफ नारे और पत्थर वाजी करते हैं वही जम्मू के मॉडल और बॉडी बिल्डर “रेहान रास देव” इस साल के मिस्टर इंडिया का ख़िताब जितने के बाद अब मिस्टर एशिया के टाइटल को जीतने के लिए भारत का प्रतिनिधत्व करेंगे। ऐसे वक़्त में जब जम्मू कश्मीर की हालत काफी ज्यादा ख़राब है और वहां युवा वर्ग देश, सैनिक और स्वंय के खिलाफ नारेबाजी और पत्थर बाजी कर रही है, ऐसे वक़्त में एक कश्मीरी युवा का कश्मीर से निकल कर विश्व पटल पर भारत का प्रतिनिधित्व करना कश्मीर के युवाओं के लिए सन्देश है। रेहान भी इस बात का समर्थन करते है और कहते है कि युवा वर्ग को देश और सेना का सम्मान करना चाहिए ना की पत्थरबाजी। रेहान को सुरु से ही अपनी बॉडी से प्यार था जिसने उन्हें आज मिस्टर इंडिया बना दिया और अब वो मिस्टर एशिया बन देश का नाम रोशन करना चाहते है। – रेहान जम्मू कश्मीर के उन युवाओं के लिए एक शिख है जो जातपात से अलग होकर अपने जम्मू कश्मीर के साथ साथ अपने देश का नाम रोशन करने के लिए आगे बढ़ रहा है और वही कई युवा गुमराह होकर देश के खिलाफ नारेबाजी और पत्थर वाजी पर उतरे हुए हैं।

रोहिणी में परशुराम जन्मोत्सव की धूम

[bs-embed url=”https://youtu.be/kWBuXUUnqgY”]https://youtu.be/kWBuXUUnqgY[/bs-embed]

यह भव्य पंडाल….जूगनुओं सा चकमक करती चारों दिशाएं…चंदन लगाती…फूलों से स्वागत करती ये महिलाएँ…और हजारों की संख्या में खचाखच भरे ब्राह्मण समाज के सम्माननीय लोग…और ओजस्वी वीर रस की ये कविता पाठ ……ये नजारे हैं रोहिणी सेक्टर 11 में ब्राह्मणों के पुरोधा भगवान श्री परशुराम जन्म उत्सव और विशाल ब्राह्मण सम्मेलन समारोह का….क्या महिलाएँ….क्या बच्चे या बुढे…सभी अपने ईष्ट देव भगवान परशुराम के त्याग, कारनामे और उनके वंशज होने पर गौरवान्वित हैं….लोगों का कहना है कि भारतीय सभ्यता के विकास में ब्राह्मण समाज का त्याग और देन अनमोल है….ब्राह्मण वर्ग देश और क्षेत्र के विकास के लिए प्राचीन काल से ही बलिदान और योगदान देते आये हैं….और भगवान परशुराम इसका सबसे बड़ा मिसाल हैं. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पहलवान पद्मश्री योगेश्वर दत्त ने ऐसे आयोजन को ब्राह्मण समाज के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद बताया…उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का त्याग और बलिदान हमारा मार्गदर्शन करती है…हमें उनके बताये मार्गों पर चलने की जरुरत है… साथ ही उन्होंने देश के विकास के लिए एकजुटता पर जोर डाला. दिल्ली रोहिणी ब्राह्मण सभा के इस आयोजन में वैवाहिक सेवा शिविर और कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया….वहीं ब्राह्मण समाज की अपार उस्थिति से उत्साहित ब्राह्मण समाज के दिल्ली एनसीआर अध्यक्ष आचार्य विद्यारतन ने ब्राह्मण वर्ग की एकता और विकास पर जोर डाला….उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज के लोगों को काफी फायदा होता है. परशुराम उत्सव समारोह में ब्राह्मण समाज की भारी मौजूदगी और उत्साह…..भगवान परशुराम के वंशज होने पर गौरवान्वित होना….समाज के लोगों के प्राचीनकाल में किये गये त्याग और बलिदान को अपनाते हुए… उनके नक्श-ए-क़दम पर चलने की इच्छाशक्ति….एक बार फिर ब्राह्मण समाज को मानवजाति के उत्कर्ष पर पहुंचाने में अहम होगा….साथ ही यह कहना अनुचित नहीं होगा कि…जिस आचरण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्राचीनकाल में जो ब्राह्मण समाज पूजनीय थे….वह ब्राह्मण समाज एक बार फिर अपने सद्गुण आचरण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पूजे जाएंगे. दिल्ली दर्पण टीवी के लिए कैमरामैन रवि रोहिल्ला के साथ विद्या नन्द मिश्रा की रिपोर्ट .

वार्ड नंबर 66 में अव्यवस्थाओं का बोलबाला

[bs-embed url=”https://youtu.be/kpKDyk7u_lE”]https://youtu.be/kpKDyk7u_lE[/bs-embed]

आप देख रहे हैं ‘दिल्ली दर्पण टीवी’ —- दिल्ली एनसीआर का नम्बर वन वेब न्यूज़ चैनल।   दर्पण झूठ न बोले में आज हम आपको दिखायेंगे गाजियाबाद के वार्ड नम्बर 66 की तस्वीर।  यहाँ भी तस्वीर दूसरे इलाको से कुछ अलग नहीं है.. लेकिन दिलचस्प बात है यहाँ पर लोग पार्षद को तो नहीं उनके पति को बखूबी जानते है.. लोगो का कहना है की यहाँ पार्षद तो सीमा यादव है लेकिन वो नहीं आती उनके पति संत राम यादव ही हमेशा सामने होते है… वार्ड नंबर 66 में प्रताप विहार के कुछ इलाके के साथ साथ सिद्धार्थ विहार की आवास विकास कॉलोनी की जनता फ्लैट कांशीराम कॉलोनी और गुरुकुल सोसाइटी आती है… जानिए क्या कहते है इलाके के लोग अपनी पार्षद सीमा यादव के बारे में.. सबसे दिलचस्प बात तो ये है की हालाँकि इस वार्ड से पार्षद तो है सीमा यादव लेकिन इलाके के लोग उनके पति संत राम यादव को हे पार्षद मानते है.. स्थानीय लोग वार्ड 66 अगर लोगो की माने तो यहाँ पर भी जगह जगह अव्यवस्था का आलम है…और इलाके के लोगो ने अपनी पार्षद सीमा यादव को फेल कर दिया…