Thursday, April 25, 2024
spot_img
Home Blog Page 435

जाम और प्रदूषण से मुक्ति दिलवाएगा टिकरी का अस्थाई सेब मंडी

व्यापारियों और किसानों को होगा फायदा
3 माह के लिए बनाया जाएगा मंडी
सेब को लेकर रोज आएंगे 300-400 ट्रक

पुनीत गुप्ता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली।।दिल्ली को प्रदूषण और जाम से राहत देने के लिए बाहरी दिल्ली के टिकरी में बन रही है अस्थाई सेब मंडी,  इस मंडी से आजादपुर मंडी व उसके आसपास के क्षेत्रों में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। दरअसल इस मंडी के बनने के बाद सेब की आवक के साथ आज़ाद पुर मंडी में आने वाले 300-400 ट्रक बाहरी दिल्ली में ही रुक जायंगे। इसके न केवल यहाँ लगने वाला 5-6 घंटे का जाम खत्म हो जाएगा, बल्कि इससे होने वाले प्रदूषण से भी मुक्ति मिल जाएगी। इस सम्बंध में आजादपुर मंडी के  चेयरमैन आदिल अहमद खान ने बताया कि दिल्ली के लिए प्रदूषण और जाम बड़ी समस्या है। इससे बचने के लिए हमने टिकरी में अस्थाई सेब मंडी बनाने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सेब की आवक शुरू हो जाएगी। प्रति दिन 300-400 ट्रक आएंगे। इनके कारण यहां 5-6 घंटे का जाम लगता है, जिससे प्रदूषण भी काफी होता है। इन्हीं समस्या को देखते हुए सेब के लिए अस्थाई सेब मंडी बनाया जा रहा है जो नवंबर तक सेवाएं देगा। उन्होंने कहा कि बुधवार को टिकरी में बन रहे है अस्थाई सेब मंडी का निरक्षण कर अधिकारियों को सभी सुरक्षा मानको को सख़्ती से पालन करने का आदेश दिया।

ये भी पढ़ेंसफदरजंग अस्पताल के बाहर बच्चे की डिलीवरी, 5 डॉक्टर्स पर लगी रोक…

 11 हजार स्क्वेयर फुट में बनेगी मंडी

टिकरी में बन रहा अस्थाई सेब मंडी 11 हजार स्क्वेयर फुट में बनाया जा रहा है। इसके बनने का बाद दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर भारत में आसानी से सेबों की सप्लाई हो सकेगी। एनसीआर और उत्तर भारत के लिए सेबों की सप्लाई के दौरान ट्रकों को दिल्ली में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे जाम से मुक्ति मिलेगी।

 व्यापारी और किसान को होगा फायदा

टिकरी में बन रहा अस्थाई सेब मंडी के बनने के बाद व्यापारी और किसान को काफी फायदा होगा। जाम के कारण किसानों की फसल घंटो मंडी के रास्तों में फंस कर खराब हो जाती है जिससे किसानों और व्यापारियों को नुकसान होता है। इस मंडी के बनने के बाद व्यापारी और किसान भी खुश हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं 

सफदरजंग अस्पताल के बाहर बच्चे की डिलीवरी, 5 डॉक्टर्स पर लगी रोक…

एकता चौहान

नई दिल्ली।।दिल्ला में मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मेटरनिटी वार्ड में महिला को एंट्री से इंकार कर देने पर महिला ने सफदरजंग अस्पताल के बाहर ही सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रिय स्वास्थ्य मंत्री की एक टीम सफदरजंग अस्पताल पहुंची। यह पूरी टीम इस मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाएगी।

इस दौरान केंद्रिय स्वास्थ्य मंत्री की टीम ने पांच डॉक्टर्स को उनकी डयूटी करने से भी रोका। यह पांचों डॉक्टर्स तब-तक डयूटी नही कर पांएगे जब-तक इस मामले में हाई लेवल तक जांच पूरी नही हो जाती है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने भी संज्ञाम लेते हुए सफदरजंग अस्पताल से जवाब मांगा था।

ये भी देखेंदिल्ली में कांवड़ शिविर में मिला मांस का टुकड़ा, जमकर हुआ हंगामा…

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि हमने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो देखा जिसमे एक महिला की सफदरजंग अस्पताल के बाहर सड़क पर डिलीवरी हो रही है। साथ खड़ी महिलाएं जो डिलीवरी करवा रही हैं। वे कह रही हैं कि महिला रात भर अस्पताल के बाहर पड़ी रही और उसे एडमिट नहीं किया गया। ये शर्मनाक है। मैंने मामले में सफदरजंग अस्पताल को नोटिस इशू किया है।

दिल्ली में कांवड़ शिविर में मिला मांस का टुकड़ा, जमकर हुआ हंगामा…

एकता चौहान

राजधानी के सिलमपुर में एक कांवड़ शिविर में मंगवार दोपहर मांस का टुकड़ा मिलने के बाद हड़कंप मच गया। कांवड़िया हरिद्वार से गंगा जल लेकर राजस्थान के अलवर जा रहे थे। जभी कांवड़ियों ने देखा शिविर में कांवड़ के नजदिक मांस का टुकड़ा पड़ा हुआ था। मांस के टुकड़े पर नजर पड़ते ही कांवड़ियों हंगामा करना शुरु कर दिया।

धिरे-धिरे भारी संख्या में कांवड़िया इकट्ठा हो गए और कांवड़ियों ने नारेबाजी करना शुरु कर दिया। इस दौरान कांवड़ियों पुरे रोड़ को जाम कर दिया। इस मामले की सुचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने कांवड़ियों को किसा तरह से समझाकर सड़क से हटाया कांवड़ियों को इस मामले पर कार्यवाई करने का भी आश्वासन दिया। इसी के साथ ही पुलिस ने अपनी एक गाड़ी को खंडित कांवड़ को दोबारा से लेने के लिए हरिद्वार भेजा गया।

ये भी पढ़ेंमधु विहार के लोगों को मिली सौगात, लोगों में खुशी की लहर

बताया जा रहा है कि किसी ने कांवड़ माहौल खराब करने के लिए ऐसा किया है। पुलिस इस पुरे मामले की जांच कर रही है। जैसे ही इस पुरे मामले में कोई दोषि पाया जाएगा उस पर तुरंत ही कार्यवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं 

मधु विहार के लोगों को मिली सौगात, लोगों में खुशी की लहर

मारीदास

मधु विहार वार्ड 51 की विधायक भावना गौड़ के अथक प्रयासों और सांसद प्रतिनिधि दीपक जैन के सहयोग से स्थानीय लोगों को एक सौगात मिलने जा रही है। क्षेत्र में 67 करोड़ की लागत से रोड़ और नालियों बनाने का कार्य किया जा रहा है जिससे लोगों में खुशी की लहर साफ तौर पर देखने को मिल रही है।

लोगों का कहना है कि मधु विहार वार्ड के विकास कार्य को लेकर जनता ने अक्सर नेताओं से सवाल पूछे है। लेकिन सभी सरकारों द्वारा सिर्फ अनदेखी की गई है। जिसकी वजह से लोगों को कफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ये भी देखेंखुल गई केजरीवाल सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल

दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा  सड़कों के नव निर्माण के चलते अब लोगों को कुछ निजात मिलने जा रही है। जिसकी वजह से लोगों ने मधु विहार इलाके में एकत्रित हो कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं 

खुल गई केजरीवाल सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल

एकता चौहान

दिल्ली में बेहतर स्वास्थ सुविधाओं को लेकर बड़े बड़े दावे करने वाली दिल्ली सरकार की पोल मंगलवार को खुल गई है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, मंगलवार को अस्पताल परिसर के अंदर सड़क पर ही एक महिला अपने बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर हो गई।

 महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला को अस्पताल में भर्ती करने की अनुमती नहीं दी गई। जिसके कारण पिड़ा से तड़प रही महिला ने अस्पताल के बाहर ही सड़क पर अपने बच्चे को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि महिला गाजियाबाद की रहने वाली है। जब बच्चे को जन्म देने के बाद यह मामला तूल पकड़ने लगा तब तत्काल ही अस्पताल परिसर ने जांच करना शुरु दिया। इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़ेंक्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

इस मामले पर  कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने टिवट कर दिल्ली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘दिल्ली का वर्ल्ड क्लास हेल्थ मॉडल… वाह क्या कहने।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं