Skip to content
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
Subscribe
Close

Search

DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
डीडीए की टीम अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करती हुई।

दिल्ली में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, अब 72 घंटे में चलेगा बुलडोजर

By delhidarpantv
July 12, 2026 1 Min Read
0

दिल्ली दर्पण ब्यूरो | नई दिल्ली | 12 जुलाई 2026

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बड़ी खबर सामने आई है! सरकारी और डीडीए की जमीनों पर अब  अवैध कब्जों के खिलाफ अब बड़े स्तर पर भी  कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। उपराज्यपाल के सख्त निर्देशों के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू कर दी है। इसके तहत किसी भी अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पहचान होने पर 72 घंटे के भीतर कार्रवाई की जाएगी।

नई व्यवस्था के तहत डीडीए ने 14 फ्लाइंग स्क्वाड और 4 क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन किया है। फ्लाइंग स्क्वाड अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी करेंगे, जबकि अवैध निर्माण की पुष्टि होने पर क्यूआरटी तय समय सीमा के भीतर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी।

अतिक्रमण की पहचान के लिए ड्रोन सर्वे, जियो-टैगिंग और अन्य आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। हर कार्रवाई का रिकॉर्ड तारीख, समय और तस्वीरों के साथ डिजिटल रूप से सुरक्षित रखा जाएगा और इसे ‘वेकेंट लैंड मॉनिटरिंग सिस्टम’ से जोड़ा जाएगा।

डीडीए के अनुसार, कार्रवाई पूरी होने के बाद मौके की वीडियोग्राफी कराई जाएगी, जियो-टैग्ड ‘पहले और बाद’ की तस्वीरें जमा की जाएंगी और संबंधित भूमि पर डीडीए स्वामित्व का बोर्ड भी लगाया जाएगा, ताकि दोबारा अवैध कब्जा न हो सके।

डीडीए का कहना है कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अवैध कब्जों से सुरक्षित रखना तथा राजधानी में अतिक्रमण के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

Tags:

#DelhiDarpanTV #Delhi #DDA #IllegalConstruction #Encroachment #DelhiLG #BulldozerAction #DelhiNews #BreakingNews #DroneSurvey #GovernmentLand #HindiNews
Author

delhidarpantv

Follow Me
Other Articles
पंखा रोड पर जल बोर्ड की खुदाई और सड़क पर रखे कूड़ेदानों के कारण लगा लंबा ट्रैफिक जाम।
Previous

दिल्ली: पंखा रोड पर जाम से लोग बेहाल, जल बोर्ड की खुदाई और सड़क पर रखे कूड़ेदान बने बड़ी वजह

अशोक विहार में Diamond D’or के नए ज्वेलरी शोरूम का भव्य उद्घाटन।
Next

अशोक विहार में ‘Diamond D’or’ ज्वेलर्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ, मेकिंग चार्जेस पर 50% की भारी छूट

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Premier News

Nisl semper taciti vulputate neque vitae primis, malesuada tortor habitasse vestibulum dictum nascetur vehicula, natoque parturient nullam diam congue. Convallis curabitur primis turpis commodo fames proin augue, senectus parturient vestibulum quam aliquam curae eros, placerat interdum lobortis erat phasellus odio.

Recent Posts

  • अशोक विहार में ‘Diamond D’or’ ज्वेलर्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ, मेकिंग चार्जेस पर 50% की भारी छूट
  • दिल्ली में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, अब 72 घंटे में चलेगा बुलडोजर
  • दिल्ली: पंखा रोड पर जाम से लोग बेहाल, जल बोर्ड की खुदाई और सड़क पर रखे कूड़ेदान बने बड़ी वजह
  • दिल्ली: यमुना में नहाने गया 15 वर्षीय किशोर डूबा, रेस्क्यू के बाद अस्पताल में मृत घोषित
Copyright DelhiDarpantv Since 2008