Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeराजनीतिदिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने की मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात

दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने की मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों की समस्या सुनने के लिये दरबार लगाया तो सैंकड़ों कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास पर इकठ्ठा हो गये। ये कर्मचारी काम भले ही भाजपा शाषित एमसीडी के लिये करते हों लेकिन निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार से ये पूरी तरह त्रस्त हैं और यही वजह है की दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग इनकी समस्याओं को समय समय पर उठता रहा है।
दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन सन्त लाल चावरिया ने अपने कार्यकाल के छे महीने पूरे होने पर अपने कामो का लेखा जोखा भी मुख्यमंत्री केजरीवाल के सामने रखा। चावरिया ने भाजपा शाषित एमसीडी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
संत लाल चावरिया ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री केजरीवाल को सौंपी और साथ की सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। चावरिया की कार्यकुशलता से उनके साथ काम करने वाले लोग और दिल्ली हजारों सफाई कर्मचारी भी खुश हैं और उन्हें उम्मीद है की आगामी निगम चुनाव के बाद दिल्ली नगर निगम से भ्रष्टाचार का अंत हो जायेगा साथ ही सफाई कर्मचारियों को भी उनका हक़ और सम्मान मिलेगा।
दिल्ली में निगम चुनाव नजदीक आते दिख रहे हैं ऐसे में साफ़ सफाई और उनसे जुड़े कर्मचारियों के मुद्दे भी उठेंगे। बहरहाल वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों का कुनबा एमसीडी में भाजपा के शाशन ने ख़ासा नाराज दिख रहा है। ऐसे में इन हजारों कर्मचारियों को दूसरा विकल्प आम आदमी पार्टी ही दिख रही है। देखने वाली बात होगी की अरविन्द केजरीवाल इस मौके को कितना भुना पाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments