Monday, February 16, 2026
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़सुजीत ठाकुर ने अपने वार्ड में चिकनगुनिया से बचाव के लिए कीटनाशक...

सुजीत ठाकुर ने अपने वार्ड में चिकनगुनिया से बचाव के लिए कीटनाशक दवा का करवाया छिड़काव

नेहा राठौर, संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित हैदरपुर के निगम पार्षद सुजीत ठाकुर ने आज 26 जुलाई सोमवार को अपने वार्ड 61, हैदरपुर में रोड नंबर 26 की सेवा बस्ती संजय कैंप, बहुजन समाज कैंप, निर्माण कैंप, लोहिया कैंप, अंबेडकर कैंप, MCD J.J. विद्यालय व उत्कृष्ठ बालिका विद्यालय हैदरपुर में मलेरिया विभाग द्वारा डेंगू चिकनगुनिया से बचाव के लिए कीटनाशक दवाई का छिड़काव करवाया।

इतना ही नहीं, उन्होंने BU,QU ब्लॉक पार्क में हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा सफाई अभियान भी चलाया। साथ ही वर्क्स विभाग द्वारा आयुर्वेदिक अस्पताल हैदरपुर में साफ सफाई भी की।

बता दें कि आज ही उन्होंने अपने वार्ड 61 हैदरपुर के अंतर्गत आने वाले सभी एमसीडी स्कूल में जाकर निरीक्षण किया व मिड डे मील के तहत बच्चों को जो सूखा राशन दिया जा रहा है, उसका भी जायजा लिया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments