Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़पंजाब सीएम का फैसला करेगी जनता, में सीएम पद की दौड़ में...

पंजाब सीएम का फैसला करेगी जनता, में सीएम पद की दौड़ में नहीं : केजरीवाल

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने खुद को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बहार करते हुए कहा की पंजाब के मुख्यमंत्री का फैसला पंजाब के 3 करोड़ पंजाबी करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द  केजरीवाल ने मोबाइल नंबर जारी करते हुए कहा की पंजाब की जनता 7074870748 पर कॉल , व्हाट्सअप और मैसेज कर अपनी राय दे की पंजाब के मुख्यमंत्री के चेहरा कौन होगा। यह नंबर 17 जनवरी शाम पांच बजे तक इस राय के लिए खुला होगा। 

पंजाब से आप के सांसद भगवंत मान भी इस प्रेस वार्ता मौजूद रहे। भगवंत मान ने कहा की उन्हें पंजाब की ख़ुशी और पंजाब का विकास चाहिए। मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी उसे निभाएंगे। जनता जो भी निर्णय करेगी आम आदमी पार्टी उसका स्वागत करेगी। सीएम केजरीवाल ने साफ किया की वे पंजाब के मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है वे इस रेस से बहार है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा की भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए जनता से इस तरह राय मांगी है। जनता को यह मौका दिया है कि वह अपना मुख्यमंत्री का चुनाव कर सके। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments