Sunday, April 28, 2024
spot_img
Homeदिल्ली NCRमुकेश गोयल आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी नियुक्त

मुकेश गोयल आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी नियुक्त

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

दिल्ली। अभी कुछ समय पूर्व कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दमन पकड़ने वाले नार्थ एमसीडी में पूर्व नेता कांग्रेस दल मुकेश गोयल को आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश की कमान सौंपी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की और से राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने इसकी घोषणा की है। 

आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें राज्य इकाई का प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुयी है जब मध्य प्रदेश में जल्द ही त्रिस्तरीय निकाय चुनाव होने वाले है। 

दिल्ली के सराय पीपल थला से निगम पार्षद मुकेश गोयल गोयल पिछले 25 साल से लगातार दिल्ली नगर निगम में चुनाव जीतते रहे है और दिल्ली नगर निगम में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है। मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दिए जाने पर मुकेश गोयल ने कहा कि आम आदमी  पार्टी के शीर्ष नृतत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा साबित होने की पूरी कोशिश करेंगे। देश की जनता भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की नीतियों से तंग आ चुकी है और दिल्ली सरकार के कार्यों से प्रभावित विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी की तारा उम्मीद भरी नज़रों से देख रही है। हम मध्य प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी के रूप में एक अच्छा विकल्प देंगे और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments