Sunday, April 28, 2024
spot_img
HomeअपराधDelhi : आरती की जन्मदिन बन गया मौत का दिन, सिर में...

Delhi : आरती की जन्मदिन बन गया मौत का दिन, सिर में गोली मारने की बात आ रही सामने  

पति और पुलिस बता रहे आत्महत्या तो परिजन बता रहे हैं हत्या, पति पर था किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध बनाने का शक 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

इसे संयोग कहें या फिर वियोग कि आरती का जन्मदिन दिन उनके लिए मौत लेकर आया। आरती के पति ने पुलिस को बताया है कि आरती के खुद अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आरती के परिजन इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। 

जानकारी यह भी मिली है कि बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल में आरती के पोस्टमार्टम के समय  पहुंचे आरती के परिजनों ने विनोद के साथ जमकर हाथापाई की। उनका कहना था कि आरती को रिवाल्वर चलाना नहीं आता था।  उनका कहना था कि वह खुद की छाती पर गोली कैसे मार सकती है। उसे मारा गया है क्योकि विनोद के सबंध किसी अन्य महिला से थे। 

दरअसल विनोद सोनकर उर्फ़ बंटी आज़ाद पुर मंडी में आढ़त का काम करता है। विनोद के पास लाइसेंसी रिवाल्वर भी है। घटना के समय घर में काफी लोग भी मौजूद थे। यही वजह है कि आदर्श नगर थाना पुलिस शुरूआती जांच में बेशक इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि वह हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments