Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeअपराधDelhi Crime : शाहबाद डेयरी इलाके में नाबालिग लड़की की दिनदहाड़े हत्या 

Delhi Crime : शाहबाद डेयरी इलाके में नाबालिग लड़की की दिनदहाड़े हत्या 

दोस्ती थी साक्षी और साहिल की, किसी बात पर बिगड़ गई थी बात, साहिल ने चाकुओं से 40 वार कर पत्थर से कुचल दिया साक्षी का सिर 

नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग लड़की को एक सिरफिरे लड़के ने चाकुओं से गोदकर और पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। मृतका साक्षी और आरोपी साहिल में दोस्ती बताई जा रही है। पुलिस तो दोनों के रिलेशनशिप में रहने की बात कर रही है। मामले में हैरानी की बात यह है कि लड़की से बात करने आये साहिल का इरादा पहले ही उसकी हत्या का बन चुका था था। क्योंकि वह अपने साथ चाकू लेकर आया था। इस हैवान लड़के ने लड़की की खोपड़ी में चाकू से 40 वार किये। जब लड़की जमीन पर गिर तो नाली को ढंकने वाले पत्थर से कुचल दिया। लड़के के सर पर खून इतना सवार था कि जाने के बाद फिर से वह आया और लाश को ही पत्थर से कुचलने लगा। पुलिस ने लड़की के परिजनों को मामले की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

साक्षी हत्याकांड में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एलजी वीके सक्सेना पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि आपकी यह पुलिस क्या कर रही है। एक नाबालिग को बीच सड़क मार दिया जाता है पर पुलिस कुछ नहीं कर पाती। 

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा है कि एक नाबालिग लड़की को एक सिरफिरे लड़के ने मार दिया और पुलिस कुछ न कर सके। उन्होंने इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह को भी लपेटा है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की पुलिस क्या कर रही थी ?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments