Tuesday, February 17, 2026
spot_img
Homeअन्यDelhi : विधायक जय भगवान उपकार ने लिया जटखोर गांव के विकास कार्यों का जायजा 

Delhi : विधायक जय भगवान उपकार ने लिया जटखोर गांव के विकास कार्यों का जायजा 

 मोहल्ला क्लीनिक खुलवाने का ग्रामीणों से किया वादा दिल्ली दर्पण ब्यूरो  

नई दिल्ली। आप विधायक जय भगवान उपकार ने बवाना विधानसभा के गांव जटखोर  में सैनी रोड पर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर विधायक जय भगवान उपकार लोगों की समस्याएं भी सुनी। विधायक ने यह निरीक्षण स्थानीय नेता सुमित नैन की अपील पर किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंजीनियर और चीफ इंजीनियर से सभी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विधायक जय भगवान उपकार ने गांव के लोग को आश्वस्त किया कि जल्द ही गांव में मोहल्ला क्लीनिक भी खुलेगी। साथ ही और भी विकास कार्य होंगे। इस अवसर पर विधायक के विकास कार्यों से गांव के लोग काफी खुश नजर आये। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments