NCR मास्टर प्लान 2041 पर अहम बैठक, बड़े शहरों के बीच 30 मिनट कनेक्टिविटी पर जोर

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के भविष्य को नई दिशा देने वाले मास्टर प्लान 2041 पर मंगलवार को नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड (NCRPB) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकार के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में एनसीआर के प्रमुख शहरों—दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, मेरठ और हापुड़—के बीच 30 मिनट की तेज कनेक्टिविटी विकसित करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसके अलावा यमुना सिटी, न्यू नोएडा समेत आठ नई स्मार्ट टाउनशिप विकसित करने की योजना पर भी विचार किया गया।

प्रदूषण नियंत्रण, ट्रैफिक दबाव कम करने और क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए नमो भारत (RRTS) परियोजना के विस्तार पर भी चर्चा हुई। करनाल और नीमराना तक रैपिड रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में सहमति बनी है।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि फिलहाल एनसीआर के दायरे में शामिल जिलों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top