Wednesday, October 9, 2024
spot_img
HomeDELHI POLICEAshok Vihar - भारत नगर थाना पुलिस और ऑटो लिफ्टर के बीच...

Ashok Vihar – भारत नगर थाना पुलिस और ऑटो लिफ्टर के बीच मुठभेड़, शातिर अपराधी गिरफ्तार 

– दिल्ली दर्पण ब्यूरो 

अशोक विहार। नार्थ वेस्ट जिला पुलिस के भारत नगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में दोनों और से फायरिंग हुयी जिसमें दिल्ली पुलिस एक एक जवान बाल-बाल बचा है जबकि ऑटो लिफ्टर के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए अपराधी हुकुम सिंह पुत्र मटरू हापुड़ का रहने वाला है। हुकुम सिंह आदतन अपराधी है और इस पर ऑटो लिफ्टिंग सहित अलग अलग तरह के 14 मुकदमे दर्ज़ है। पुलिस मामले की जांच कर उसके अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।

 पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अरुण और भारत नगर का सिपाही रामबाबू ने सत्यवती कॉलोनी डी 11 के पास काले रंग की क्रेटा कार का शीशा टूटा हुआ देखा , उसके पास ही तैयार लॉक क्लिप पड़ा हुआ था। सिपाही को मामला गडबड़ लगाने पर जैसे ही सिपाह कार की जाँच करने की कोशिस की तो अंदर बैठे एक शख्स ने गोली चला दी और भागने की कोशिस करने लगा। इसके जवाब में कांस्टेबल ने भी गोली चला दी। गोली आरोपी हुकुम सिंह के पैर पर लगी। दोनों सिपाहियों ने उस पर काबू पा लिया। पुलिस ने आरोपी को घायल हालत में दीपचंद बंधू हॉस्पिटल दाखिल कर दिया। पुलिस को मौके से दो खाली खोखे भी मिले है। भारत नगर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में आर्म्स एक्ट सहित भारतीय दंड संहिता की धारा 305 बी , 62 / 221 / 132 109 /3 ( 5 ) के तहत मामला दर्ज़ कर आगे की जाँच शुरू कर दी है। 

भारत नगर थाना पुलिस के सत्यवती कॉलोनी , शक्ति नगर एक्सटेंशन के आस पास इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शातिर वाहन चोरों के साथ  पुलिस की मुठभेड़ हो चुकी है। यह क्षेत्र वहां चोरों के लिए पसंदीदा इलाका बना हुआ है। यहाँ वाहन चोर पहले से रेकी कर गाड़ियों की पहचना कर उसे चुराने आतें है। इनके पास रिवाल्वर सहित कई हथियार भी होते है। इसी कड़ी में यह क्षेत्र ऑटो लिफ्टर भी डी -11 के सामने क्रेटा गाडी को चुराने आया था। लेकिन भारत नगर थाना पुलिस की मुस्तैदी और दिलेरी से यह शातिर ऑटो लिफटर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गनीमत यह रही कि इनके द्वारा की गयी फायरिंग से  सिपाही बाल -बाल बच गया। सूत्रों के अनुसार इस शातिर वाहन चोर के साथ तीन से चार और लोग भी बताया जा रहे है। पुलिस मामले की जांच के साथ साथ उन आरोपियों की भी तलाश कर रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments