Monday, February 16, 2026
spot_img
Homesocial mediaदिल्ली का दयालपुर बिल्डिंग हादसे पर राजनीति शुरू

दिल्ली का दयालपुर बिल्डिंग हादसे पर राजनीति शुरू

  • अंशु ठाकुर, दिल्ली दर्पण टीवी

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद स्थित दयालपुर इलाके में उस वक्त सनसनी मच गई। जब वहां एक चार मंजिला इमारत देखते-देखते ही जमींदोज हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। इमारत गिरने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मृतकों के एक रिश्तेदार ने बताया कि इमारत करीब 2.30-3 बजे गिरी। यह चार मंजिला इमारत थी। मेरे दो भतीजे मर गए हैं। मेरी बहन, बहनोई और भतीजी भी घायल हैं। वे जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं।

एक स्थानीय शख्स ने बताया कि यह चार मंजिला इमारत थी जो अचानक ढह गई। मालिक के साथ कम से कम तीन से चार परिवार किरायेदार के तौर पर रह रहे थे। माना जा रहा है कि करीब 20 से 25 लोग अंदर फंसे हुए हैं। इनमें से अब तक पांच से छह शव बरामद किए जा चुके हैं। मैंने एक ऐसे व्यक्ति को भी बाहर निकाला था जो उस समय जिंदा था। वहीं एक और चश्मदीद ने भयावह मंजर के बारे में बताते हुए कहा यहां पर दो पुरुष और बहुएं रहती हैं। सबसे बड़ी बहू के तीन बच्चे हैं, दूसरी बहू के भी तीन बच्चे हैं। अभी हमें कुछ नहीं पता। वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं।

वहीँ इस हादसे पर अब राजनीती भी शुरू हो गयी है. आम आदमी पार्टी के हरयाणा अध्यक्ष सुशिल गुप्ता ने कहा , “मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. मैं प्राथना करता हूँ कि जो लोग घायल हुए है वो जल्द ही स्वस्थ हो.देश में अवैध निर्माण बहुत लम्बे समय से हो रहे है, देश आगे बढ़ रहा है लेकिन डीडीए पिछले 25 सालों में दिल्ली के लिए कोई मास्टर प्लान नहीं बना पाया है. हर जगह अवैध निर्माण हो रहे है. लोग मंजिलो पर मंजिल बना रहे है और निगम इस बात पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है. निगम को अपना कर्त्तव्य निभाना चाहिए और डीडीए को हरयाणा , उत्तर प्रदेश, राजस्थान और देश के अन्य शहरों की तरह नीति लानी चाहिए.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments