Tuesday, March 10, 2026
spot_img
Homeदिल्लीसांसद प्रवीण खंडेलवाल की अगुवाई में चाँदनी चौक में सरदार@150 यूनिटी मार्च...

सांसद प्रवीण खंडेलवाल की अगुवाई में चाँदनी चौक में सरदार@150 यूनिटी मार्च की गूंज

दिल्ली दर्पण ब्यूरो  दिल्ली। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा “सरदार@150 यूनिटी मार्च” का शुभारंभ किया गया है। चाँदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण” के विज़न से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, गौरव और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त करना है, ताकि हर नागरिक विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके।

सांसद खंडेलवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत देशभर में 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक जिला स्तरीय पदयात्राएँ आयोजित की जा रही हैं, जबकि 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया) तक 152 किलोमीटर की राष्ट्रीय पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा मार्ग में 150 पड़ावों पर सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और “सरदार गाथा” के विशेष आयोजन होंगे। यह अभियान युवाओं को “एक भारत, सशक्त भारत, आत्मनिर्भर भारत” की भावना से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है।राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुरूप चाँदनी चौक संसदीय क्षेत्र में भी तीन पदयात्राएँ आयोजित होंगी — पहली 9 नवम्बर को त्रि नगर से आज़ादपुर चौक तक, दूसरी 17 नवम्बर को ऐतिहासिक लाल किला से आज़ाद मार्केट तक, और तीसरी 22 नवम्बर को शालीमार बाग से रानी बाग चौक तक। इन यात्राओं में व्यापारी संगठनों, आरडब्ल्यूए, सामाजिक संस्थाओं, डॉक्टरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, युवाओं और विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी होगी। पंजीकरण MY Bharat Portal (mybharat.gov.in/pages/unity_march) पर किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments