Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeDelhi Politics10 मिनट डिलीवरी पर रोक! ब्लिंकइट, स्विगी, जोमैटो, जेप्टो पर लगा ब्रेक,...

10 मिनट डिलीवरी पर रोक! ब्लिंकइट, स्विगी, जोमैटो, जेप्टो पर लगा ब्रेक, राघव चड्ढा बोले – हम जीत गए

दिल्ली दर्पण ब्यूरो|नई दिल्ली:- क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकइट, स्विगी, जोमैटो और जेप्टो की ‘10 मिनट डिलीवरी’ ब्रांडिंग हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा ने इसे जनता और गिग वर्कर्स की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा, “सत्यमेव जयते। साथ मिलकर हमने यह लड़ाई जीती है।”

राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक समय पर लिया गया, निर्णायक और मानवीय कदम है। उन्होंने कहा कि जब डिलीवरी राइडर्स की जैकेट, टी-शर्ट और बैग पर ‘10 मिनट’ लिखा होता है और ग्राहक की स्क्रीन पर टाइमर चलता है, तो इसका दबाव वास्तविक, लगातार और बेहद खतरनाक होता है।

उन्होंने कहा कि यह फैसला डिलीवरी राइडर्स के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

गिग वर्कर्स पर था असहनीय दबाव

राघव चड्ढा ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उन्होंने सैकड़ों डिलीवरी पार्टनर्स से बातचीत की है। कई राइडर्स ने बताया कि वे ज्यादा काम करते हैं, कम पैसे पाते हैं और एक अवास्तविक वादे को पूरा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

उन्होंने कहा,
“अगर एक मिनट भी देर हो जाए, तो उन्हें ऐप से लॉग आउट कर दिया जाता है, इंसेंटिव कट जाता है और ग्राहकों की गालियां सुननी पड़ती हैं। यह सिस्टम अमानवीय है।”

गिग वर्कर्स की हालत दिहाड़ी मजदूरों से भी बदतर

एक इंटरव्यू में राघव चड्ढा ने कहा कि स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकइट, जेप्टो, ओला और उबर जैसे प्लेटफॉर्म्स जिन लोगों के दम पर यूनिकॉर्न बने हैं, वही गिग वर्कर्स सबसे ज्यादा शोषित हैं।

उन्होंने कहा,
“ये लोग रोज़ 14 से 16 घंटे काम करते हैं। न कोई फिक्स वेतन, न पीएफ, न जॉब सिक्योरिटी, न पेड लीव। इनकी हालत दिहाड़ी मजदूरों से भी बदतर है।”

खतरनाक ड्राइविंग और मानसिक तनाव

राघव चड्ढा ने कहा कि 10 मिनट में डिलीवरी करने के दबाव में राइडर्स तेज और खतरनाक ड्राइविंग करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही वे लगातार मानसिक तनाव, एंग्जायटी और दिल की धड़कन की समस्याओं से जूझते हैं।

उन्होंने कहा कि गिग वर्कर्स के लिए

  • न्यूनतम वेतन
  • अधिकतम काम के घंटे
  • सामाजिक सुरक्षा
    जैसी बुनियादी सुविधाएं तय की जानी चाहिए।

जनता और गिग वर्कर्स को धन्यवाद

राघव चड्ढा ने उन सभी नागरिकों का धन्यवाद किया जो इस मुद्दे पर उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा,
“आपने इंसानी जान, सुरक्षा और गरिमा के पक्ष में मजबूती से आवाज उठाई।”

गिग वर्कर्स को संदेश देते हुए उन्होंने कहा,
“आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं।”

यह भी पढ़ें:- https://delhidarpantv.com/dal-dhal-west-war-ke-rahat-danger-on-the-jammu-of-fire-larus-bashnai-gag-k-dav/

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments