Monday, April 13, 2026
spot_img
Homeदिल्लीहरियाणा में 'गैंगस्टर-नेता' सांठगांठ? अनुराग ढांडा का BJP पर बड़ा हमला; बोले—...

हरियाणा में ‘गैंगस्टर-नेता’ सांठगांठ? अनुराग ढांडा का BJP पर बड़ा हमला; बोले— “मंत्रियों के साथ फोटो खिंचवा रहे अपराधी, इसीलिए खाकी बेअसर”

चंडीगढ़/नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने एक वीडियो जारी कर हरियाणा की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है क्योंकि अपराधियों को सत्ता पक्ष का सीधा संरक्षण प्राप्त है। ढांडा ने दावा किया कि हरियाणा के कई कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर सरेआम भाजपा के मंत्रियों और बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं और उनके साथ मंच साझा कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अपराधी खुद को सरकार के इतना करीब पाएंगे, तो पुलिस प्रशासन उन पर कार्रवाई करने की हिम्मत कैसे जुटा पाएगा?

अनुराग ढांडा ने हाल ही में थाईलैंड से डिपोर्ट कर लाए गए गैंगस्टर साहिल चौहान के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे विदेश में बैठकर भी राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि हरियाणा अब अपराधियों के लिए “सेफ पैसेज” बनता जा रहा है क्योंकि सत्ताधारी दल के नेता ही उनके मददगार बने हुए हैं। ढांडा ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से मांग की कि वे स्पष्ट करें कि इन अपराधियों का उनकी पार्टी के नेताओं के साथ क्या संबंध है और अभी तक ऐसे नेताओं के खिलाफ कोई ठोस अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि अपराधियों के साथ ‘सफेदपोश’ नेताओं की ये तस्वीरें साफ करती हैं कि खाकी क्यों बेअसर साबित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अपराधियों और नेताओं के इस खतरनाक नेक्सस को नहीं तोड़ा गया, तो हरियाणा में आम नागरिक की सुरक्षा भगवान भरोसे ही रहेगी। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि केवल गैंगस्टरों को पकड़ना काफी नहीं है, बल्कि उनके पीछे छिपे राजनीतिक चेहरों को भी बेनकाब किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज होने चाहिए।

यह भी पढ़ें:  https://delhidarpantv.com/the-police-are-on-alert-at-the-time-of-the-violence-of-the-workers-in-the-new-delhi/

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments