गोल्ड इन्वेस्टमेंट स्कीम में 1.24 करोड़ की ठगी, अभिनंदन ज्वेलर्स का मालिक परिवार समेत गोवा से गिरफ्तार

गोल्ड इन्वेस्टमेंट स्कीम में 1.24 करोड़ की ठगी, अभिनंदन ज्वेलर्स का मालिक परिवार समेत गोवा से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सोने में निवेश के नाम पर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए अभिनंदन ज्वेलर्स से जुड़े चार आरोपियों को गोवा के कैंडोलिम से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी मुकेश वर्मा, उसकी पत्नी, बेटा रिदम वर्मा और ओम प्रकाश वर्मा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह पूरा परिवार मिलकर “गोल्ड इन्वेस्टमेंट स्कीम” के नाम पर लोगों से पैसा जुटा रहा था।

कैसे हुआ ठगी का खेल शुरू

मामले की शुरुआत रोहित ठुकराल नाम के एक पीड़ित की शिकायत से हुई। उसने आरोप लगाया कि अभिनंदन ज्वेलर्स के संचालकों ने उसे सोने में निवेश पर निश्चित मुनाफा और सोना लौटाने का वादा किया था।

पीड़ित ने बैंक ट्रांसफर और नकद मिलाकर करीब 17 लाख रुपये निवेश किए थे। लेकिन तय समय पर न तो उसे सोना मिला और न ही पैसा वापस किया गया।

धीरे-धीरे खुला पूरा नेटवर्क

जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को ऐसे 25 और निवेशकों की शिकायतें मिलीं। सभी को जोड़कर जांच करने पर सामने आया कि आरोपियों ने कुल मिलाकर करीब 1.24 करोड़ रुपये की ठगी की है।

अचानक बंद किया कारोबार

पुलिस के अनुसार, मार्च 2025 में आरोपियों ने अचानक अपना ज्वेलरी बिजनेस बंद कर दिया और अपने पुराने ठिकानों से फरार हो गए। इसके बाद निवेशकों के पैसे फंस गए और आरोपी संपर्क से बाहर हो गए।

गिरफ्तारी और भूमिका

जांच में मुकेश वर्मा को इस पूरे फर्जी निवेश प्लान का मास्टरमाइंड बताया गया है। उसकी पत्नी और बेटे समेत अन्य आरोपी निवेशकों को भरोसे में लेकर पैसे जुटाने और योजना को चलाने में सक्रिय थे।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल थे और पैसा कहां-कहां इस्तेमाल किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top