Skip to content
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
Subscribe
Close

Search

DelhiDarapantv DelhiDarapantv
DelhiDarapantv DelhiDarapantv
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • Breaking News
  • Delhi NCR
  • International News
  • Technology
  • Business
  • facebook
  • twitter
  • Youtube
  • Instagram
दिल्ली के मजलिस पार्क में इमारत में लगी भीषण आग पर काबू पाते दमकलकर्मी।

दिल्ली के मजलिस पार्क में भीषण आग, सिलेंडर धमाके से मची अफरा-तफरी

By delhidarpantv
July 12, 2026 1 Min Read
0

दिल्ली दर्पण ब्यूरो | नई दिल्ली | 12 जुलाई 2026

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित मजलिस पार्क में गुरुवार देर रात एक इमारत में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग के दौरान हुए सिलेंडर धमाके और लगातार तेज आवाजों से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

दमकल विभाग को रात करीब 9:18 बजे गली नंबर-10 से आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए करीब 25 पुलिसकर्मियों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया।

पुलिस ने तत्काल आसपास के घरों को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। संकरी गलियों के कारण दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कत हुई, जिसके चलते शुरुआती चरण में पुलिसकर्मियों ने स्थानीय पानी के पाइपों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की।

राहत अभियान के दौरान इमारत में रखा एक गैस सिलेंडर फट गया, जिससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को एहतियातन पीछे हटना पड़ा। इसके बाद दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान दो और तेज धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिनके एयर कंडीशनर की बाहरी यूनिट फटने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Tags:

#DelhiFire #MajlisPark #AdarshNagar #FireAccident #DelhiPolice #FireBrigade #BreakingNews #DelhiNews #HindiNews #DelhiDarpan
Author

delhidarpantv

Follow Me
Other Articles
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार।
Previous

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका, दिल्ली पुलिस ने तीन शार्प शूटर दबोचे

यमुना नदी में डूबे 15 वर्षीय किशोर की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाती टीम।
Next

दिल्ली: यमुना में नहाने गया 15 वर्षीय किशोर डूबा, रेस्क्यू के बाद अस्पताल में मृत घोषित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Premier News

Nisl semper taciti vulputate neque vitae primis, malesuada tortor habitasse vestibulum dictum nascetur vehicula, natoque parturient nullam diam congue. Convallis curabitur primis turpis commodo fames proin augue, senectus parturient vestibulum quam aliquam curae eros, placerat interdum lobortis erat phasellus odio.

Recent Posts

  • अशोक विहार में ‘Diamond D’or’ ज्वेलर्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ, मेकिंग चार्जेस पर 50% की भारी छूट
  • दिल्ली में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, अब 72 घंटे में चलेगा बुलडोजर
  • दिल्ली: पंखा रोड पर जाम से लोग बेहाल, जल बोर्ड की खुदाई और सड़क पर रखे कूड़ेदान बने बड़ी वजह
  • दिल्ली: यमुना में नहाने गया 15 वर्षीय किशोर डूबा, रेस्क्यू के बाद अस्पताल में मृत घोषित
Copyright DelhiDarpantv Since 2008