Thursday, March 26, 2026
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़वार्ड 62 से कांग्रेस प्रत्याशी ममता के समर्थन में निकाली गई विशाल...

वार्ड 62 से कांग्रेस प्रत्याशी ममता के समर्थन में निकाली गई विशाल मोटर साइकिल रैली

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली।। आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरी किशन जिंदल ने बताया कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शालीमार बाग वार्ड 62 से कांग्रेस प्रत्याशी ममता आर्य के समर्थन में विशाल मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

मोटर साइकिल रैली में कांग्रेस नेताओ के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उत्साह व जोश के साथ पु्रे शालीमार बाग में कांग्रेस प्रत्याशी ममता आर्य के समर्थन मे नारे लगाये और उनको आने वाली 28 तारीख को हाथ के पंजे पर बटन दबाकर भारी वोटों से जिताने की अपील की।

जिन्दल ने कहा कि मोटर साइकिल रैली से शालीमार बाग में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बन रहा है और वह भारी बहुमत से जीतेंगी।

रैली में  AICC – जनरल सेक्रेट्री, इंचार्ज दिल्ली (सांसद) शक्ति सिंह गोहिल, पुर्व सांसद रमेश कुमार, जिलाध्यक्ष हरी किशन जिंदल, चाँदनी चौक जिलाध्यक्ष मो. उस्मान, प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, अभिषेक दत्त, जयकिशन, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, अनिल भारद्धाज, पूर्व विधायक प्रत्याशी जे एस नेयोल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदुमन सिंह के अलावा तमाम ब्लाक अध्यक्ष, कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में लोग मोटर साइकिल व स्कूटी के साथ शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments