Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeराजनीतिBharat Yatra : महाराष्ट्र के नांदेड़ से शुरू हुआ 62वां दिन, यात्रा...

Bharat Yatra : महाराष्ट्र के नांदेड़ से शुरू हुआ 62वां दिन, यात्रा का महाराष्ट्र के लोगों ने अपार उत्साह के साथ किया स्वागत

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

आज, यात्रा में महाराष्ट्र के 50 से अधिक वरिष्ठ नेता, समाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवि शामिल हुए, जिनमें महाराष्ट्र में काम कर रहे बुद्धिजीवियों और कार्यकर्ताओं का समूह दक्षिणायन अभियान से संदेश भंडारे, महाराष्ट्र और गुजरात के किसानों और आदिवासीयों के मुद्दों पर काम कर रहे लोक संघर्ष मोर्चा की प्रतिभा शिंदे, पत्रकार निखिल वागले, जनता दल की नेता सुशीला बाई, किरण चित्रवार, कैलाश हेगदेवर, निरंजन टाकले, अजीत शिंदे और अनवर राजन शामिल हैं। नीरज जैन के नेतृत्व में लोकायत का एक दल भी यात्रा में शामिल हुआ।

वे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक लाख पर्चे बांटेंगे। नफरत छोड़ो संविधान बचाओ अभियान के नेता और कार्यकर्ता फिरोज मिथिबोरवाला भी यात्रा में शामिल हुए। नफरत छोड़ो संविधान बचाओ अभियान 2 अक्टूबर से 10 दिसंबर तक राष्ट्रव्यापी जिला स्तरीय यात्राएं आयोजित कर रहा है। यह अभियान महाराष्ट्र में 22 जिला स्तरीय यात्राओं का आयोजन करेगा। यात्रा शाम 7 बजे बिलोली, नांदेड़, महाराष्ट्र में समाप्त हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments