Friday, February 13, 2026
spot_img
Homeअन्यअशोक विहार -सेवा भारती द्वारा आयोजित सामूहिक  विवाह में आशीर्वाद देने पहुंचे समाज...

अशोक विहार -सेवा भारती द्वारा आयोजित सामूहिक  विवाह में आशीर्वाद देने पहुंचे समाज और सियासत के बड़े नाम 

-दिल्ली दर्पण ब्यूरो

 अशोक विहार। कोरोना काल में संघ की इकाई सेवा भारती कमला नगर जिला अपने क्षेत्र की सेवा बस्तियों की तीन गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह पूर्वक सम्पन्न कराया। अशोक विहार के आदर्श सदन में हुए इस सामूहिक विवाह समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लेकर समाज सेवी और प्रबुद्धजन भी शामिल हुए और वर वधु को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। अशोक विहार की आदर्श रामलीला कमेटी से जुड़े संस्था आदर्श विवाह समिति के सहयोग से सम्पन्न हुए इस समारोह में पहुंचे लोग कार्यक्रम की व्यवस्था देखकर काफी प्रभावित थे। आदर्श विवाह समिति हर वर्ष बड़े पैमाने पर सामूहिक विवाह का आयोजन करती आ रही है,इस वर्ष कोरोना काल के चलते बड़े पैमाने पर यह आयोजन नहीं हो पाया। लिहाज़ा समिति और सेवा भारती ने मिलाकर इस वर्ष यह आयोजन किया।

जिन तीन कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ वे तीनों की वज़ीर पुर के सेवा बस्ती यानी स्लम एरिया की रहने वाली है। इस विवाह में वर और वधु पक्ष के परिजन और निकट सम्बन्धी भी शामिल हुए। सभी यह देखकर खुश थे कि इस शादी में हर वह इंतजाम और व्यवस्था थी जो की एक आम आदमी अपनी बेटी की शादी में करना चाहता है।

 इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि योगेश वर्मा ,नेता सदन नार्थ एमसीडी ,मंजू खंडेलवाल ,डिप्टी चैयरमैन केशव पुरम जोन, सेवा भारती से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी जिनमें डॉ रामकुमार , अनिल यादव , अशोक गर्ग ,(महामंत्री आदर्श रामलीला ) डॉ महेंद्र नागपाल , एसीपी CAW दिल्ली पुलिस गरिमा तिवारी (आईपीएस ) भी आदि प्रमुख रूप थे।

 गरिमा तिवारी इस शादी में शामिल होकर काफी भावुक हो गयी। सेवा भर्ती की व्यवस्था और माहौल को देखकर उसकी प्रसंशा करते हुए कहा की ऐसे पारिवारिक माहौल में यहाँ आना उन्हें अलग ही आनंद दे रहा है। गरिमा तिवारी ने सेवा भारती से जुड़े महिलाओं से काफी देर तक बातचीत भी की और वर-वधु को शुभकामनाएं दी। 

गौरतलब है कि अशोक विहार में सेवा भारती के कई प्रकल्प चल रहे है इनमें वढेरा भवन तो मानों आस पास के क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसमें योगदान केंद्र , सिलाई सेंटर, डिगनोस्टिक सेंटर,डायलेसिस सेंटर,आदि चलायी जा रहे है। सावन सेवा सेवा बस्ती में कंप्यूटर सेंटर, प्रकल्प सेवा की मिसाल बने हुए है और सेवा भारती के नाम को सार्थक कर रहे है। इस विवाह में भी गरीब कन्याओं को वह सब कुछ सामान जैसे बेड ,बिस्तर ,बर्तन ,पंखा ,कपडे, दूल्हे -दुल्हन के कपडे आदि दिया गया जो एक नयी गृहस्ती बसाने के लिए आवश्यक है। इस विवाह में जिन कन्याओं की शादी सम्पन्न हुयी उनके लिए भी यह बेहद ख़ास है की उन्हें आशीर्वाद देने समाज के प्रमुख लोग और नेता के साथ साथ सामजिक लोग पहुंचे है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments