Monday, February 16, 2026
spot_img
Homeअन्यBrotherhood : वजीरपुर में देखने को मिला गज़ब का साम्प्रदायिक सौहार्द

Brotherhood : वजीरपुर में देखने को मिला गज़ब का साम्प्रदायिक सौहार्द

मस्जिद की बगल में हुआ मां भगवती का जागरण, मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

भले ही दिल्ली जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर माहौल ख़राब हो  गया था पर जहांगीरपुरी से सटे वज़ीर पुर औद्योगिक क्षेत्र में गजब का साम्प्रदायिक सौहार्द देखने को मिला। मस्जिद के ठीक सटकर मां भगवती का भव्य जागरण हुआ। हज़ारों लोग इस जागरण में शामिल हुए। दिलचस्प बात यह रही कि इस कार्यक्रम में  काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी थे। 

दरअसल वज़ीर पुर औद्योगिक क्षेत्र में यहाँ हर वर्ष जागरण होता रहा है, लेकिन कोरोना काल की वजह से यहाँ दो साल बाद यह जागरण हुआ था।  इस बीच दिल्ली का माहौल भी बदला ,जहांगीर पुर में दंगे भी हुए ,लेकिन उसके बावजूद वज़ीर पुर क्षेत्र में मस्जिद से सटकर लगे जागरण के पंडाल में हज़ारों लोगों की मौजूदगी के बावजूद किसी के चेहरे पर कहीं कोई तनाव नजर नहीं आया। यहाँ आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद विकास गोयल मुख्य अतिथि भी थे। 

जिस जगह यह जागरण हुआ वह मस्जिद के साथ तो थी ही साथ ही बड़ी संख्या में यहाँ मुस्लिम आबादी भी रहती थी। यही वजह है नार्थ वेस्ट जिला पुलिस ने इस जागरण की अनुमति देने से बचती रही। लेकिन दोनों पक्षों की भरोसे के बाद दिल्ली पुलिस ने मस्जिद के सामने माता का जागरण करने की अनुमति दे दी। जो भरोसा दिल्ली पुलिस को लोगों ने दिया वह कायम रहा और बहुत ही शान्ति और सद्भाव के माहौल में हज़ारों लोगों ने जागरण का आनद लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments