Tuesday, March 10, 2026
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़सिविल डिफेंस गाजियाबाद की तरफ से आयोजन किया गया कोरोना जांच शिविर

सिविल डिफेंस गाजियाबाद की तरफ से आयोजन किया गया कोरोना जांच शिविर

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली एनसीआर। देशभर में कोरोना के कहर के चलते जहां सरकारों द्वारा एहतियात बरतने के निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं तो वहीं अब समाज के जिम्मेदार लोग भी आगे आने लगे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी बृहस्पतिवार को सिविल डिफेंस गाजियाबाद द्वारा डिविजनल वार्डन राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में राधाकूंज सेकंड नंदग्राम में कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग कुछ ही घंटो में 150 से ज्यादा व्यक्तियों की जांच करवाई गई।

इलाके में इस शिविर का आयोजन भाजपा के नंद्रग्राम मंडल उपाध्यक्ष संदीप त्यागी के सानिध्य में हुआ जिसमें पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अनिल बहरानी, कुलदीप त्यागी, उदित कटारिया, नवीन कटारिया सहित सिविल डिफेन्स से राजाराम आर्य, दीपक अग्रवाल, संजय बघेल, हेमंत सिंह, का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संदीप त्यागी और उनके साथियों द्वारा इस तरह की पहल ये दर्शाती है कि समाज के लिए काम करने हेतु किसी बहाने की आवश्यकता की नहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments