Monday, February 16, 2026
spot_img
Homeअन्यदिगम्बर जैन मंदिर में निगम पार्षद सुजीत ठाकुर को किया गया सम्मानित

दिगम्बर जैन मंदिर में निगम पार्षद सुजीत ठाकुर को किया गया सम्मानित

नेहा राठौर, संवाददाता

नई दिल्ली। हैदरपुर के निगम पार्षद सुजीत ठाकुर शुक्रवार को श्री एस एस जैन स्थानक PU ब्लाक उत्तरी पीतमपुरा में फ़्री हेल्थचैक कैंप के आयोजन में पहुंचे। जहां उन्हें स्थानक के अध्यक्ष व सभी प्रमुख सदस्यों द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इतना ही नहीं आज वह F1U ब्लाक उत्तरी पीतमपुरा के दिगम्बर जैन मंदिर भी गए। जहां उनका सर्वप्रथम समाज द्वारा चन्दन तिलक किया गया व जैन धर्म का प्रतीक अंगवस्त्र पहनकर उन्हें सम्मानित किया गया। उसके बाद उन्हें क्षेत्र की सामान्य समस्याओं के बारे में बताया गया।

साथ ही उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले कार्यों को शीघ्र करवाने और दिल्ली सरकार के अन्तर्गत आने वाले PWD के नाले की सफाई, रोड की रिपेयर, पेड़ों की छटाई के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments