Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeदिल्ली NCRDelhi : बवाना औद्योगिक क्षेत्र में कुर्सी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी...

Delhi : बवाना औद्योगिक क्षेत्र में कुर्सी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 

नई दिल्ली  ।   राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक कुर्सी निर्माण कारखाने में मंगलवार तड़के आग लग गई। घटना के तुरंत बाद आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दमकल की आठ गाड़ी मौके पर मौजूद

एक अधिकारी ने कहा, “बवाना औद्योगिक क्षेत्र में एक कुर्सी बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का काम जारी है।”

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की घटना के कारण के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments