Friday, February 13, 2026
spot_img
Homeअन्यDelhi : डॉक्टरों से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, 9 साल की...

Delhi : डॉक्टरों से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, 9 साल की गिनाई उपलब्धियां

दिल्ली के अशोक विहार में प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों से पूर्व केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक से बीजेपी सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने मुलाकात की। अशोक विहार के शाही ठाट में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि अल्प समय में ही इस मुलाकात में 70 से अधिक डॉक्टर शामिल हुए। आईएमए नॉर्थ जोन के पूर्व अध्यक्ष ने भी बैठक को संबोधित किया।

इस अवसर पर सांसद हर्षवर्धन ने कार्यक्रम में मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां गिनाई और बताया कि जन कल्याण के साथ ये सरकार चल रही है। 9 वर्षों का कार्यकाल गरीब कल्याण का रहा हर ओर विकास की बयार बह रही है।  उन्होंने मोदी सरकार की आगामी योजनाओं की भी जानकारी दी। जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एच सी गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में डॉक्टरों की समस्याओं पर चर्चा हुई। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गिरीश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. गिरीश त्यागी, अशोक अग्रवाल, राजीव गुप्ता, रजनीश अट्टम  अभिषेक समेत कई डॉक्टर शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments