Friday, February 13, 2026
spot_img
Homeअन्यदिल्ली: शाम को हल्की बारिश की संभावना, AQI रहेगा 'बेहद खराब' श्रेणी...

दिल्ली: शाम को हल्की बारिश की संभावना, AQI रहेगा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में !

तेजस्विनी पटेल

भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) ने आज दिल्ली में शाम या रात में हलकी बारिश की सभांवना जताई है।  न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के सामान्य से एक डिग्री कम है। अगले छह दिनों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

इस बीच, तेज हवाओं से हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार होने की संभावना है।  हालांकि, गुरुवार को AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी के निचले सिरे या ‘खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को दिल्ली AQI का 363 था। पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को भी AQI ‘खराब’ श्रेणी में रह सकता है। 21 दिसंबर के आसपास हवाएं  तेज रहने की संभावना है।

जहांगीरपुरी और मुंडका के निगरानी स्टेशनों पर 24 घंटे का औसत एक्यूआई गुरुवार सुबह नौ बजे ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा। मुंडका में, एक्यूआई 410 था, जबकि जहांगीरपुरी में, यह 428 था। जिन स्टेशनों ने एक्यूआई को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया, उनमें मंदिर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, आनंद विहार, आरके पुरम, चांदनी चौक, पटपड़गंज और रोहिणी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments