Tuesday, March 3, 2026
spot_img
Homeदिल्लीदिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर

इसका असर और उठाए जा रहे कदम

राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण एक बार फिर चरम पर पहुँच गया है, जहाँ दिल्ली-एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) “सेवियर” कैटिगरी में चला गया है। हाल ही में कुछ इलाकों में AQI 400 से अधिक दर्ज हुआ है, जिससे स्वास्थ्य और सार्वजनिक जीवन दोनों पर असर पड़ रहा है।

प्रदूषण  की मौजूदा स्थिति

बुधवार की सुबह शहर के कई मोनिटोरिंग स्टेशन पर AQI 425 के करीब था, जैसे कि बवाना में AQI 462 तक रिकॉर्ड हुआ। इस स्तर तक बिगड़े हवा के गुणवत्ता के कारण सरकार ने Graded Response Action Plan (GRAP) का Stage III लागू किया है। इसके तहत निर्माण-कार्य, भारी वाहनों की एंट्री, ईंधन-उपयोग वाली इकाइयों पर पाबंदियाँ लगाई गई हैं।स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए स्कूलों को हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन + ऑफलाइन) में संचालित करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस प्रदूषण-स्थिति को “सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल” जैसा हाल बताया है,  बच्चों, बुजुर्गों और साँस के रोगी-वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।

प्रदूषण के कारण और चुनौतियाँ

मौसमी बदलाव, शांत हवा और दिन-रात तापमान में अंतर के कारण धुँआ-धुल और कण (PM2.5/PM10) नीचे नहीं जा पा रहे हैं, जो प्रदूषण को बढ़ा रहे हैं। कृषि कटाई-बाद खेतों में पराली जलाने की समस्या अभी भी मौजूद है, हालांकि इस बार इसकी संख्या पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ी कम है। वाहन उत्सर्जन, निर्माण-कार्य से निकलने वाला धूल, औद्योगिक प्रदूषण आदि मिलकर इस हवा-प्रदुषण को लगातार बढ़ा रहे हैं।

आने वाले कदम और सरकार की रणनीति

केंद्र एवं राज्य सरकार ने मिलकर रणनीतियाँ तय की हैं ताकि प्रदूषण-स्तर नियंत्रण में लाया जा सके, निर्माण कार्यों की जाँच, भारी वाहन एवं ईंधन-उपयोग वाली इकाइयों पर सख्त नियंत्रण। आम जनता को भी मास्क पहनने, बाहर कम निकलने, हवा साफ़ करने वाले उपकरणों का उपयोग करने जैसे सुझाव दिए जा रहे हैं।

हालांकि ये कदम ज़रूरी हैं, लेकिन यह अस्थायी समाधान होंगे। असली चुनौती है, प्रदूषण के स्रोतों को नियमित रूप से नियंत्रित करना, लम्बे समय तक चलने वाली नीति बनाना और उसके पालन में निरंतरता रखना। दिल्ली की हवा इस समय बेहद खतरनाक स्थिति में है, जहाँ सिर्फ चेतावनियाँ देना ही पर्याप्त नहीं। सरकार ने Stage III GRAP लागू कर जो उपाय उठाए हैं, वे तात्कालिक रूप से स्थिति को संभालने के लिए जरूरी थे, लेकिन असली सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि ये उपाय कितनी जल्दी प्रदूषण के मूल स्रोत तक पहुँचते हैं और कितनी देर तक चलते हैं। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो इस प्रदूषण-चक्र को बार-बार झेलने के लिए दिल्लीवासियों को तैयार रहना होगा।

यह भी पढ़ें: Delhi Bomb Blast | फरीदाबाद यूनिवर्सिटी में आतंकी ठिकाना उजागर

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments