Thursday, February 12, 2026
spot_img
Homeअन्यDelhi : इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौके...

Delhi : इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौके पर मौत

दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर आज जैसी घटना हुई है ऐसी घटनाएं मेट्रो स्टेशनों पर बीते कुछ दिनों में ज्यादा ही बढ़ी हैं। हालात ये हो गए हैं कि मेट्रो स्टेशन सुसाइड का बड़ा अड्डा बनते जा रहे हैं। मेट्रो प्रशासन भी ऐसी घटनाओं पर चिंता जता चुका है और कई मेट्रो स्टेशनों पर इसके लिए सुरक्षा द्वार भी लग चुके हैं।

नई दिल्ली । दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स चलती मेट्रो के सामने कूद गया। इस हादसे में उस शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के चलते पूरे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और मेट्रो तुरंत रोक दी गई। हालांकि इसके चलते मेट्रो का संचालन कुछ देर बाधित रहा। युवक का शव हटाने के बाद मेट्रो का संचालन सामान्य हो सका। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments