Thursday, March 26, 2026
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़फरीदाबाद में लगातार हो रहे है विकास कार्य।

फरीदाबाद में लगातार हो रहे है विकास कार्य।

जयप्रकाश भाटी, संवाददाता

दिल्ली एनसीआर।। फरीदाबाद के नीमका गांव में दो करोड़ 30 लाख के विकास कार्यों का केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और गांव विधायक राजेश नागर ने उद्घाटन कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर केंद्र राज्य मंत्री ने कहां की कृषि बिलों का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है और कोर्ट जो भी फैसला होगा। वह सब को मानना होगा वही केंद्र राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आने वाली 26 जनवरी को किसान ऐसा कोई काम नहीं करेंगे। जो कि देश को शर्मसार करेगा।

वहीं केंद्र राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग तो रात में सपने लेते हैं परंतु कांग्रेस दिन में सपने ले रही है वह ऐसे सपने देखते है जो कभी पूरे नहीं होंगे क्योंकि देश सब जानता है।


वही तिगांव से विधायक राजेश नागर ने कहा बीजेपी सरकार में पूरे प्रदेश भर में चौमुखी विकास हो रहे हैं। साथ ही तिगांव विधानसभा में भी अपार विकास कार्य कराए जा रहे हैं जिसके लिए वह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्र राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का धन्यवाद करते हैं।।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments