Wednesday, March 4, 2026
spot_img
Homecrime newsदिल्ली हाट INA में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें जलकर...

दिल्ली हाट INA में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें जलकर राख

अंशु ठाकुर, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली हाट आईएनए में बुधवार (30 अप्रैल) को भीषण आग लग गई. दमकल को करीब नौ बजे इसकी सूचना मिली, जिसके बाद 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं. इस हादसे में 20 से ज्यादा दुकानें आग की चपेट में आ गईं. दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

दरअसल, रात करीब 8 बजकर 45 मिनट पर सरोजिनी नगर पुलिस स्टेशन में दिल्ली हाट में आग लगने की सूचना पीसीआर को मिली. कॉल मिलने पर एसएचओ पुलिस कर्मचारियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और पाया कि दिल्ली हाट के स्टेज एरिया में स्थित करीब 24 टेंडर की दुकानों में आग लग गई है.

एहतियात के तौर पर इलाके को तुरंत खाली करा दिया गया. दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है. शुरुआती आकलन के मुताबिक, आग में 24 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं. गनीमत ये रही कि अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं आई. आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.

चश्मदीद ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के आईएनए स्थित बाजार में करीब 25 से 30 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं. बाजार में दुकानों के ऊपर धुआं उठता हुआ देखा गया. प्रत्यक्षदर्शी ने ये भी बताया कि आग में कई व्यापारियों का सामान गायब हो गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments