दिल्ली वालों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है दरसल अमूल ने बयान जारी कर बताया कि दूध के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं. दूध के बढ़े हुए दाम आज से ही लागू होंगे. कंपनी के मुताबिक,अब अमूल ताजा आधा लीटर दूध 27 रुपये का मिलेगा. जबकि इसके 1 लीटर पैकेट के लिए 54 रुपये चुकाने होंगे. अमूल गोल्ड यानी फुल क्रीम दूध का आधा किलो का पैकेट अब 33 रुपये का मिलेगा. जबकि इसके 1 लीटर के लिए 66 रुपए चुकाना होगा. अब इसपर सियासत भी शुरू हो गयी है
बजट के तुरंत बाद जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. अमूल ने 3 रुपये प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. अमूल ने बयान जारी कर बताया कि दूध के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं. दूध के बढ़े हुए दाम आज यानी 3 फरवरी से ही लागू होंगे कंपनी के मुताबिक, अब अमूल ताजा आधा लीटर दूध 27 रुपये का मिलेगा. जबकि इसके 1 लीटर पैकेट के लिए 54 रुपये चुकाने होंगे. अमूल गोल्ड यानी फुल क्रीम दूध का पैकेट अब 33 रुपये का मिलेगा. जबकि इसके 1 लीटर के लिए 66 रुपए चुकाने होंगे. अमूल गाय के दूध की एक लीटर की कीमत बढ़कर 56 रुपये हो गई है. जबकि आधे लीटर के लिए 28 रुपये चुकाने होंगे. वहीं, भैंस का A2 दूध अब 70 रुपए प्रति किलो में मिलेगा. इसके अलावा ये भी साफ कर दिया गया है कि दूध के बढ़े हुए दाम गुजरात को छोड़कर देश के सभी राज्यों में लागू किए जाएंगे। ….
वही अब कांग्रेस ने अच्छे दिन का जिक्र कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया कि पिछले 1 साल में अमूल ने 8 रुपए प्रति लीटर तक दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. वहीँ कांग्रेस नेताअधीर रंजन चौधरी ने भी दूध के बढ़ते दाम पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित साह को जिम्मेदार बताया है। ….


- “गुजरात में भाजपा की तानाशाही”: ईशुदान गढ़वी की गिरफ्तारी पर संजय सिंह का बड़ा हमला; बोले— “केजरीवाल की रैलियों से डरे मोदी-शाह”
- महंगाई का ‘बम’: “चुनाव खत्म होते ही फटेगा घरेलू गैस का गुब्बारा”—अनुराग ढांडा का भाजपा पर तीखा हमला; ईशुदान गढ़वी की गिरफ्तारी पर भड़का गुस्सा
- ‘AAP’ छोड़ भाजपा के हुए एच.एस. फुल्का: बोले— “पंजाब में गुंडागर्दी और नशे का राज, सुधारने के लिए राजनीति में वापसी जरूरी”
- द्वारका एक्सप्रेसवे पर ‘कैब ड्राइवर’ की दबंगई: रॉन्ग साइड गाड़ी चलाकर दी धमकी; वायरल वीडियो देख दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
- संसद के ‘मकर द्वार’ पर विपक्ष का हल्लाबोल: FCRA संशोधन विधेयक को बताया ‘काला कानून’; वापसी की मांग को लेकर भारी विरोध

