Tuesday, February 17, 2026
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा मंत्री का बड़ा एलान,10वीं Class के Exam हुए रद्द, ऐसे बढ़...

शिक्षा मंत्री का बड़ा एलान,10वीं Class के Exam हुए रद्द, ऐसे बढ़ सकेंगे आगे !

तेजस्विनी पटेल, संवाददाता

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने CBSE की 10वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है, इतना ही नहीं शिक्षा मंत्री ने यह कहा कि CBSE की 12वीं कक्षा की परीक्षा को भी 30 मई तक स्थगित करने का फैसला किया गया है और 1 जून को इसके बारे में नया शेड्यूल जारी हो सकता है।

CBSE की 10वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया तो दूसरी ओर CBSE की 12वीं कक्षा की परीक्षा को भी 30 मई तक स्थगित करने का फैसला लिया गया, अब 1 जून को ही फैसला होगा कि परीक्षा रद्द होगी या नए सिरे से कराई जाएगी। इससे पहले CBSE बोर्ड एग्जाम को देशभर से कैंसिल किए जाने की मांग उठ रही थी और इस विषय पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के शिक्षामंत्रियों के साथ बैठक की थी।

उसी बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने बताया की  10वीं की परीक्षा रद्द किए जाने और 12वीं की परीक्षा को स्थगित करने के बारे में शिक्षा मंत्री ने कहा कि 10वीं की परीक्षा का परिणाम इंटरनल असेस्मेंट के आधार पर निकाला जाएगा। जबकि 12वीं की परीक्षा के बारे में 30 मई के बाद यानि पहली जून को फैसला होगा कि परीक्षा ली जाएगी या नहीं। देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और कई नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि फिलहाल के लिए CBSE की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया जाए। कुछ राज्यों ने पहले ही अपने यहां की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments