Friday, February 13, 2026
spot_img
Homeअन्यकिसानों का दिल्ली कूच, सरकार को दी चेतावनी

किसानों का दिल्ली कूच, सरकार को दी चेतावनी

दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों ने धरना – प्रदर्शन किया। देश के अलग-अलग राज्यों के  किसानों ने इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए राजधानी की तरफ कूच किया। काफी भारी संख्या में किसान इस प्रदर्शन में शामिल हुए। और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

दिल्ली दर्पण की टीम भी मौके का जायजा लेने वहां पर पहुंची और कुछ किसानों से बात की। किसानों का कहना था कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित के लिए जो वादे किए थे, वह उन्होंने पूरे नहीं किए। साथ ही लखीमपुर खीरी मामले में भी किसानों ने आवाज उठाई और न्याय की मांग की।

मौके पर मौजूद किसान नेता ने कहा कि उनका यह प्रदर्शन सिर्फ एक ट्रेलर है जो सरकार की आंखें खोलने के लिए किया गया है। अगर केंद्र सरकार किसानों मांग पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो उन्हें फिर से आंदोलन करने पर और राजधानी का घेराव करने पर विवश होना पडेगा।

साथ ही उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी और कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं की गई तो एक दिन का प्रदर्शन किस तरह से एक साल में तब्दील होता है यह किसान पहले ही दिल्ली की सड़कों पर दिखा चुका है। अब आगे देखने वाली बात यह होगी कि किसानों का यह प्रदर्शन किस ओर रुख करता है, और सरकार उनकी मांगें मानती है या नहीं।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments