मनोज सूर्यवंशी, संवाददाता
दिल्ली एनसीआर। फरीदाबाद के एसजीएम नगर सी ब्लॉक में आज सुबह एक घर में अचानक इनवर्टर की बैटरी में ब्लास्ट होने से घर में आग लग गई। घटना सुबह 9:00 बजे की है। जब परिवार के कुछ लोग घर में सो रहे थे, अचानक बलास्ट होने की आवाज सुनकर परिवार वालों ने कमरे से बाहर आकर देखा। तो घर के अंदर धुंआ भरा हुआ है। देखते-देखते घर में चारों तरफ आग फैलनी शुरू हो गयी।
सभी लोंगो ने घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। परिवार वालों का कहना है कि घर में रखे इनवर्टर में शार्ट सर्किट होने की वजह से बैटरी ब्लास्ट हो गई इसकी वजह से आग लगी है। देखते-देखते पूरे घर में आग फैल गई। इसके बाद घर में रखा हुआ एक सिलेंडर भी फट गया जिसकी वजह से एक कमरे की दीवार भी टूट गई। परिवार वालों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन करके बुलाया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर बहुत ही मशक्कतो के बाद काबू पाया। घर के पास गलियां तंग होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी घर तक पहुंचने में भी बहुत मुश्किल हुई।
वही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि इस आग में आग इनवर्टर के बैटरी में शार्ट सर्किट होने की वजह से बैटरी ब्लास्ट हो गई जिसकी वजह से घर में आग लगी है जब आग लगी घर में कुछ परिवार के लोग अपने अपने कमरों में सो रहे थे यह घटना सुबह 9:00 बजे की है पर इस घटना कोई भी किसी भी तरह से हताश नहीं है घर के सभी लोग सकुशल सुरक्षित हैं



