Thursday, February 12, 2026
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़दिन की पांच बड़ी खबरें।

दिन की पांच बड़ी खबरें।

  • देश और राजधानी में बढ़ते तापमान के साथ कोरोना ने फिर एक बार रफ़्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 3 हज़ार दर्ज हुई है, वहीं राजधानी दिल्ली में 4000 से ज़्यादा नए मामले सामने आएं है।
  • दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर के बाहर एक संदिग्ध वस्तु मिलने से पुरे इलाके में हड़कंप मच गया। संदिग्ध वस्तु की जानकारी मिलते ही तुरंत बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया। जिसके बाद दस्ते ने पूरे इलाकेकी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल छानबीन में कुछ सामने नहीं आया है।
  • बाहरी दिल्ली के अलीपुर में du के एक छात्र को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
  • देश में बढ़ रहा कोरोना का कहर बॉलीवुड में भी अपने पैर पसार रहा है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के बाद अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अभिनेता विक्की कौशल भी हुए कोरोना संक्रमित। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी। 
  • इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने से पहले, चेन्नई सुपरकिंग्स ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में धोनी काफी शानदार फॉर्म में नेट्स में लंबे शॉट्स लगाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि 10 अप्रैल को चेन्नई आईपीएल में अपना पहला मैच मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगी।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments