Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homecrime newsगिफ्ट लेने से मन किया तो चाक़ू मार कर दी हत्या

गिफ्ट लेने से मन किया तो चाक़ू मार कर दी हत्या

अंशु ठाकुर, दिल्ली दर्पण टीवी

दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कैंट इलाके में एक किशोरी पर कथित तौर पर चाकू हमला करने वाले 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किशोरी ने आरोपी को जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अमित को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने लड़की की हत्या करने के बाद खुद के पेट में भी चाकू घोंप लिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पहले कहा था कि जब अमित ने पीड़िता से अन्य लड़कों से उपहार न लेने के लिए कहा तो किशोरी ने कथित तौर पर कहा था, ‘यदि मैं लेती हूं तो तुम क्या कर लोगे? ज्यादा बोलोगे तो तुम्हें मरवा दूंगी।’

धमकी के बाद अमित ने चाकू से वार कर किशोरी की हत्या कर दी थी।

लकी पर यह हमला 6 अप्रैल को किया गया था. जिससे वह घायल हो गई थी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन लड़की की गर्दन और पेट पर चाकू के वार के कारण मौत हो गई, जिसमें उसकी सांस की नली पर भी कट लग गया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments