Thursday, March 26, 2026
spot_img
HomeDELHI POLICEJNU में 2 छात्र गुटों में बीच जमकर हुआ बवाल खूब चले लाठी-डंडे...

JNU में 2 छात्र गुटों में बीच जमकर हुआ बवाल खूब चले लाठी-डंडे ,वीडियो वायरल

प्रियंका रॉय

दिल्ली के जेएनयू एक बार फिर सुर्खियों में बना हुआ है। बीती रात JNU दो छात्र गुटों के बीच जमकर बवाल हो गया। जिसका वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरसअल ताप्ती हॉस्टल में रहने वाले छात्र का दूसरे हॉस्टल के छात्र से विवाद हुआ जिसके बाद बवाल इतना बढ़ गया कि दोंनो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि दोंनो पक्षों ने इस लड़ाई में बाहरी लोंगो को भी बुलाया था। जिसके बाद मामूली बहस ने इतना विकराल रूप ले लिया। वही पुलिस का कहना है कि निजी कारणों की वजह से दोनों गुटो के बीच झड़प हो गई। जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है इस लड़ाई में कोई गंभीर रूप से अब तक घायल नहीं हुआ। लेकिन कई छात्रों को चोटे आई है। वूडियों मे सभी छात्रों के हाथों मे लाठी-डंडे साफ देखे जा रहे है। आपको बता दे इससे पहले भी कई दफा जेएनयू में ऐसा बवाल हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments