Thursday, February 12, 2026
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़लोक नायक अस्पताल में अचानक पहुंचे केजरीवाल

लोक नायक अस्पताल में अचानक पहुंचे केजरीवाल

जूही तोमर, संवाददाता

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तेजी से बिगड़ते कोरोना के हालात के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी मौजूद थी।

केजरीवाल कहा कि दिल्ली में अभी 7-10 दिन की वैक्सीन बची हुई है। अगर हमें पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध कर दी जाए, आयु सीमा हटा दी जाए और बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की इजाजत दे दी जाए तो हम 2-3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर सकते हैं। इस दौरान दिल्ली में फिर से लॉकडाउन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने यह साफ कर दिया कि यहां कोई लॉकडाउन नहीं होगा, लेकिन जल्द ही नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में तेजी से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हमें वैक्सीनेशन तेज करने की जरूरत है, दिल्ली में ये चौथी वेव आई है, इससे पहले नवंबर में लास्ट वेव आई थी, इसलिए हम उस स्तर की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि, दिल्ली सरकार ने संक्रमण के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए राजधानी में मंगलवार को रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगा दिया है जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments