Thursday, February 12, 2026
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़दिल्ली में फिर बढ़ा लॉकडाउन, मेट्रो हुई बंद

दिल्ली में फिर बढ़ा लॉकडाउन, मेट्रो हुई बंद

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने का एलान कर दिया है। जी हां आपको बता दें कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए अब लॉकडाउन अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए रहेगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। लॉकडाउन अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। जिसके चलते इस बार दिल्ली में कल से मेट्रो चलनी बंद हो जायेगी। 

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 26 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस कम होने शुरू हुए और पिछले एक-दो दिन में पॉजिटिविटी रेट 35% से घटकर 23% हो गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments