Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeअपराधदिल्ली के शास्त्री नगर के 56 बीगा पार्क के अंदर मिला शव

दिल्ली के शास्त्री नगर के 56 बीगा पार्क के अंदर मिला शव

शव को ले जाते पुलिसवालों का ये नजारा दिल्ली के शास्त्री नगर में स्थित 56 बीगा पार्क का है.. जहां शुक्रवार सुबह डीडीए पार्क में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला।शव के गले पर कपड़े का फंदा था और शव को देखकर पुलिस भी हत्या की आंशका जता रही है और इस मामले को लूट के इरादे से देख रही है।सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र के अंतगर्त आने वाले इस पार्क में सुबह रोजाना घूमने आने वाले लोगों का आरोप है कि इस पार्क आये दिन स्नेचिंग ओर लूट होती है लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। इस पार्क में कूड़े का ढ़ेर शराब के खाली ग्लास और नमकीन के पैकेट भी इस पार्क की दास्तां को बयान कर रहे हैं.. खैर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments