Sunday, March 8, 2026
spot_img
Homecrime newsशाहदरा में गोलियों की बारिश! देर रात बाइक गैंग का हमला...

शाहदरा में गोलियों की बारिश! देर रात बाइक गैंग का हमला…

Delhi Crime News शाहदरा के बलबीर नगर में 50 साल व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग , हालत स्थिर दिल्ली एक बार फिर गोलीबारी की घटना से दहल उठी । शाहदरा के बलबीर नगर इलाके में देर रात बाइक सवार हमलावरों ने 50 साल जोगिंदर राठौर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं । पुलिस को रात करीब 10:30 बजे जोगिंदर की पत्नी से कॉल मिली , जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की । फिलहाल जोगिंदर की हालत डॉक्टरों द्वारा स्थिर बताई जा रही है ।

कैसे हुआ हमला ? 11 दिसंबर की देर रात जोगिंदर राठौर अपने एक वर्कर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे । इसी दौरान पीछे से आई दूसरी बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी । हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियों में से तीन गोलियां जोगिंदर को लगीं । घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया , जहाँ उनका इलाज जारी है । इलाके में फैली दहशत अचानक हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है । पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज ढूंढ़नी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों के चेहरे और उनकी बाइक के बारे में कोई सुराग मिल सके । आस पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ।

DCP शाहदरा का बयान DCP शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि उन्हें रात करीब 10:30 बजे पीड़ित की पत्नी से सूचना मिली थी कि उसके पति को गोली मारी गई है । मौके पर पहुंचने पर पता चला कि फायरिंग पीछे से की गई थी । DCP के अनुसार , जोगिंदर राठौर बलबीर नगर के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 50 वर्ष है । उन्होंने कहा कि हमलावर कौन थे और इस हमले के पीछे क्या कारण है , यह पता लगाने के लिए पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है । अभी कुछ कहना जल्दबाज़ी होगी । जांच जारी , सुरक्षा कड़ी वारदात के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है । यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस हमले के पीछे कोई पुराना विवाद , आपसी रंजिश या किसी अपराधी गैंग का हाथ तो नहीं है । पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच टीमें लगातार काम कर रही हैं । जोगिंदर की हालत पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है , और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी , मामले की असल वजह सामने आ पाएगी ।

यह भी पढ़ें- https://delhidarpantv.com/mayors-strict-action-committee-formed-on-gross-fire-control-violations/

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments