नोएडा। नोएडा के सेक्टर 64 में बन रही इमारत की शटरिंग सोमवार को बारिश के दौरान गिर जाने से तीन लोग घायल हो गए और आसपास की कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है।
हादसा नोएडा के फेज तीन थाना इलाके में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल नोएडा में इस तरह के हादसे होना आम बात हो गई है।

