Wednesday, February 11, 2026
spot_img
Homeअन्यPaidal Yatra : बिहार के समाजसेवी विजय कुमार ने राजघाट पर गांधी...

Paidal Yatra : बिहार के समाजसेवी विजय कुमार ने राजघाट पर गांधी के समाधि पर जाने के बाद जंतर-मंतर पर दिया धरना 

विजय कुमार भारत पैदल यात्रा के 338वें दिन गांधी पीस फाउंडेशन से पैदल चलकर राजघाट पर पहुंचे थे और उसे बाद जंतर मंतर पर आकर धरना दिया 

दिल्ली दर्पण टीवी ब्यूरो 
नई दिल्ली। इस समय पैदल यात्राओं का दौर चल रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है तो डॉ. सुनीलम, मेधा पाटकर और अरुण श्रीवास्तव की अगुआई में नफरत छोड़ो संविधान बचाओ यात्रा निकल रही है। भारतीय सोशलिस्ट मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य कुमार जन संवाद यात्रा पर निकले हुए हैं। इधर बिहार के समाजसेवी विजय कुमार पैदल यात्रा पर हैं। विजय कुमार ने शुक्रवार को राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर जाकर बापू को नमन दिया और आत्म शुद्धि के लिए जंतर मंतर पर धरना दिया। समाजसेवी विजय कुमार अपने भारत पैदल यात्रा के 338वें दिन गांधी पीस फाउंडेशन से पैदल चलकर राजघाट पर पहुंचे और वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। बाद में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के स्मृति स्थल पर भी गए और वहां भी नमन किया।
दरअसल विजय कुमार का 339 वें दिन जंतर मंतर पर धरना कार्यक्रम निर्धारित है। जंतर मंतर पर धरना देने के बाद वह आगे की यात्रा पर प्रस्थान करेंगे । धरना स्थल पर विजय कुमार के साथ पटना से आए गांधीवादी नेता सुनील कुमार सिन्हा, समाजसेवी अनिल भारती, पत्रकार श्याम सुंदर और विजय शंकर, दिलीप कुमार, संजय कुमार, सुनील कुमार सिन्हा आदि लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments