Thursday, March 5, 2026
spot_img
Homeअन्यबुराड़ी के परशुराम एंक्लेव में पुलिस को मिली एक बोरे में लाश

बुराड़ी के परशुराम एंक्लेव में पुलिस को मिली एक बोरे में लाश

सुशील कुमार

नई दिल्ली।। राजधानी दिल्ली में मंगलवार शाम को बुराड़ी के परशुराम एंक्लेव में एक बोरे में लाश मिलने से इलाके में हडकंप मच गया। लाश देखकर राहगीरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी तो मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

लाश को देखते ही पुलिस लाश की तफतीश करने में जुट गई। पुलिस को मृतक के हाथ पर से राजीव राय नाम के अलावा किसी महिला का नाम लिखा मिला। पुलिस के मुतबिक मृतक की उम्र 30 साल बातई जा रही है। पुलिस को मृतक के मुहं पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी है लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नही लगा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर के शव को मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया है और आगे की छानबीन जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा यूटयूब चैनल दिल्ली दपर्ण टीवी (DELHI DARPAN TV) सब्सक्राइब करें।

आप हमें FACEBOOK,TWITTER और INSTAGRAM पर भी फॉलो पर सकते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments