Monday, February 16, 2026
spot_img
Homeब्रेकिंग न्यूज़प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगे दिल्ली में पोस्टर, 5 लोगों को किया...

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगे दिल्ली में पोस्टर, 5 लोगों को किया गिरफ्तार

संवाददाता, दिल्ली दर्पण टीवी

नई दिल्ली। दिल्ली में हो रही कोविड वैक्सीन की किल्लत पर राजनीति का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दें कि राजधानी में कई जगह लोगों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगा दिए। काले और सफेद रंग से बने पोस्टरों में प्रधानमंत्री से पूछा गया कि उन्होंने बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी।

पुलिस ने इन पोस्टरों को देखा तो आनन-फानन में मामले दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट 2007 के तहत मामला दर्ज किया है। पेट्रोलिंग कर रहे है SI हरी ओम ने बताया कि वह सिपाही जितेंद्र के साथ बुधवार रात को नत्थू कालोनी चौक फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पाया कि वहां एक पिलर पर पोस्टर लगा था। काले और सफेद रंग के पोस्टर में लिखा था कि मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सी विदेश क्यों भेज दिया।

आपको बता दें कि इसी तरह भजनपुरा, गोकुलपुरी, खजूरी खास व अन्य जगहों पर भी मामले दर्ज हुए। जिसके बाद पुलिस अब तक पांच लोगों को मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments